Hindi Newsविदेश न्यूज़Australian senator Pauline Hansonenters Parliament wearing burqa Know Reason
ऑस्ट्रेलिया में बुर्के पर बवाल, संसद में नकाब में पहुंची सीनेटर तो मचा हल्ला; जानें फिर क्या हुआ

ऑस्ट्रेलिया में बुर्के पर बवाल, संसद में नकाब में पहुंची सीनेटर तो मचा हल्ला; जानें फिर क्या हुआ

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया की दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैन्सन ने एक बार फिर बुर्के के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी वजह से उन्होंने सोमवार को संसद में पूरे बुर्के में प्रवेश कर हल्ला मचा दिया। उनका मकसद सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और चेहरा ढकने वाले सभी परिधानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना था।

Nov 24, 2025 05:56 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया की दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैन्सन ने एक बार फिर बुर्के के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी वजह से उन्होंने सोमवार को संसद में पूरे बुर्के (नकाब सहित) में प्रवेश कर हल्ला मचा दिया। उनका मकसद सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और चेहरा ढकने वाले सभी परिधानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना था। इस हरकत के बाद मुस्लिम सीनेटरों ने उन पर खुलेआम नस्लवाद का आरोप लगा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, सीनेट ने हैन्सन के बुर्का प्रतिबंध वाले बिल को पेश करने की अनुमति ही नहीं दी थी। इसी विरोध में उन्होंने यह सब किया। यह दूसरी बार है जब उन्होंने संसद में बुर्का पहना हो। पहली बार उन्होंने 2017 में ऐसा किया था। बुर्का पहने जैसे ही वे सदन में दाखिल हुईं, हंगामा मच गया। जब उन्होंने बुर्का उतारने से इनकार कर दिया तो सीनेट की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बुर्के पर कौन क्या बोला?

पॉलीन हैन्सन विवाद पर न्यू साउथ वेल्स की ग्रीन्स पार्टी की मुस्लिम सीनेटर मेहरीन फारुकी ने कहा कि यह एक नस्लवादी सीनेटर हैं जो साफ-साफ नस्लवाद दिखा रही हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की स्वतंत्र मुस्लिम सीनेटर फातिमा पायमन ने इसे 'शर्मनाक स्टंट' करार दिया। सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सीनेट लीडर पेनी वोंग और विपक्ष की डिप्टी लीडर ऐनी रस्टन ने भी हैन्सन की कड़ी निंदा की। पेनी वोंग ने कहा कि पॉलीन हैन्सन ऑस्ट्रेलियाई सीनेट की सदस्य बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने उनके निलंबन का प्रस्ताव भी लाया।

क्या बोलीं हैन्सन?

फेसबुक पर बाद में जारी अपने बयान में हैन्सन ने कहा कि अगर संसद इस पर प्रतिबंध नहीं लगाती, तो मैं इस दमनकारी, कट्टरपंथी और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले परिधान को बार-बार संसद में पहनकर दिखाती रहूंगी, ताकि हर ऑस्ट्रेलियाई समझ सके कि राष्ट्रीय सुरक्षा और महिलाओं की स्वतंत्रता दांव पर लगी हुई है। अगर आपको मेरा बुर्का पहनना पसंद नहीं आ रहा, तो इस पर बैन लगा दीजिए!

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।