Hindi Newsविदेश न्यूज़Australia admits terrorist attackwho were the Pakistani father son who attacks beach
ऑस्ट्रेलिया ने माना आतंकी हमला; अब तक 16 की मौत; कौन थे हमला करने वाले पाकिस्तानी बाप-बेटे?

ऑस्ट्रेलिया ने माना आतंकी हमला; अब तक 16 की मौत; कौन थे हमला करने वाले पाकिस्तानी बाप-बेटे?

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर गोलीबारी कर 15 की जान लेने वाले हमलावर पाकिस्तान के नागरिक थे। इसके अलावा दोनों हमलावर बाप-बेटे थे। एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वे किसी कट्टरपंथी गुट से जुड़े थे?

Dec 15, 2025 06:59 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया कै न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में बोंडी बीच पर हमला करके 16 वोगों की जान लेने वाले हमलावर बाप-बेटे हैं जिनका नाम साजिद (50 साल) और नवीद अकरम (24 साल) हैं। लोगों को निशाना बनाने वाले एक हथियारबंद हमलावर की मौत हो गई, वहीं दूसरे को अस्पताल ले जाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की एजेंसियों ने बताया कि एक तीसरा शख्स भी हमले में शामिल था जिसकी तलाश चल रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक नवीद अकरम का बाप साजिद अकरम फलों की दुकान चलाता था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उन दोनों हमलावरों ने अपने परिवार वालो कहा था कि वे वीकेंड पर फिशिंग ट्रिप पर जा रहे हैं।

पाकिस्तान से जुड़े तार

बता दें कि यह हमला यहूदियों के त्योहार हनुक्का के एक समारोह के दौरान हुआ। अब इसे आधिकारिक रूप से आतंकी हमला मान लिया गया है। हमला करने वाले नवीद और साजिद दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। घटना के बाद सिडनी के पश्चिमी उपनगर बॉनीरिग में उनके आवास पर पुलिस ने छापा मारा।

हमलावर नवीद की मां ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उनका बेटा एक अच्छा आदमी हैऔर वह ना तो नशा करता है और ना की किसी गलत संगत में था। वेरेना ने कहा कि नवीद अकसर घर के कामों में हाथ बंटाता था। वह सीधा काम पर जाता था और सीधा घर लौटता था।

जांच में पता चला है कि नवीद ने ऑस्ट्रेलिया के एक इस्लामिक सेंटर में पढ़ाई की। अब एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह किसी कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इस हमले के पीछे विदेशी साजिश की पुष्टि नहीं की है। हालांकि जांच की जा रही है कि क्या ये दोनों हमलाव लश्कर,, हमास या हिजबुल्लाह जैसे किसी संगठन से जुड़े हुए थे।

ईरान पर भी शक की सूई?

जांच एजेंसियों की शक की सूई ईरान पर भी घूम रही है। कारण है कि यह हमला यहूदियों के त्योहार के मौके पर किया या है और ईरान ही इजरायलियों औऱ यहूदियों पर हमले तेज करवा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भी ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था और ईरानी राजदूत को निष्कासित कर दिया था। वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।