Hindi Newsविदेश न्यूज़Asteroid Coming Near Earth Tomorrow on Republic Day NASA Alert

कल धरती की ओर तेजी से आ रही ऐसी चीज, कहते हैं 'तबाही', लेकिन...

  • Asteroid Coming Near Earth: इस एस्टेरोइड पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा समेत दुनिया की नजर है। इसे नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरेट्री ट्रैक करती रहती है। यह 2024 YY5 एस्टेरोइड के नाम से पहचाना जा रहा है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
कल धरती की ओर तेजी से आ रही ऐसी चीज, कहते हैं 'तबाही', लेकिन...

Asteroid Coming Near Earth: पृथ्वी के बाहर तरह-तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कल यानी कि 26 जनवरी को धरती की ओर तेजी से एक एस्टेरोइड आ रहा है, जिसे तबाही भी कहा जाता है। दरअसल, अगर कभी इस एस्टेरोइड की टक्कर पृथ्वी से हो गई तो भूचाल आना तय है। लेकिन नासा ने राहत दी है कि कल तेज गति से धरती की ओर बढ़ रहे एस्टेरोइड से कोई घबराने वाली बात नहीं है। इसकी टक्कर धरती से नहीं होने वाली और काफी दूर से यह गुजर जाएगा।

इस एस्टेरोइड पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा समेत दुनिया की नजर है। इसे नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरेट्री ट्रैक करती रहती है। यह 2024 YY5 एस्टेरोइड के नाम से पहचाना जा रहा है। इसकी दूरी 2,970,000 मील होगी और स्पीड की बात करें तो यह 5,754 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ेगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर पौने दो बजे धरती के सबसे करीब से गुजरेगा। हालांकि, धरती को कोई खतरा नहीं है।

इस महीने कई और एस्टेरोइड्स धरती के करीब आ चुके हैं। तीन जनवरी को एक नहीं, बल्कि दो-दो एस्टेरोइड्स पृथ्वी के करीब से गुजरे थे। उनके नाम 2024 YC9 और 2024 YL1 थे। YC9 का साइज 44 फीट था जोकि एक घर के बराबर था। इसकी स्पीड 31 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि दूसरे एस्टेरोइड YL1 का साइज भी 38 फीट था।

ये भी पढ़ें:स्पेस में फंसीं सुनीता विलियम्स ने पहनी सैंटा की टोपी, लेकिन खड़ा हो गया विवाद
ये भी पढ़ें:सुनीता विलियम्स की कितनी है सैलरी, कितना रिस्क कवर और सुविधाएं देता है नासा?

एस्टेरोइड्स, जिन्हें कभी-कभी छोटे ग्रह भी कहा जाता है, लगभग 4.6 बिलियन वर्ष पहले हमारे सौर मंडल के प्रारंभिक निर्माण से बचे हुए चट्टानी, वायुहीन अवशेष हैं। अधिकांश एस्टेरोइड्स मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट के भीतर मंगल और बृहस्पति के बीच सूर्य की परिक्रमा करते हुए पाए जा सकते हैं। इनका साइज वेस्टा से लेकर - लगभग 329 मील (530 किलोमीटर) व्यास वाला सबसे बड़ा - से लेकर 33 फीट (10 मीटर) से कम व्यास वाले पिंडों तक होता है। सभी एस्टेरोइड्स का कुल द्रव्यमान पृथ्वी के चंद्रमा से भी कम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें