सावधान! एक नहीं बल्कि आ रही दो 'तबाही', पृथ्वी के लिए आज 'अग्निपरीक्षा' का दिन

Oct 11, 2024 09:05 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share

  • Asteroid Alert: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के जेट प्रपल्शन लैबोरेट्री इन दोनों एस्टेरोइड्स पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, राहतभरी बात यह है कि इनके पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है।

सावधान! एक नहीं बल्कि आ रही दो 'तबाही', पृथ्वी के लिए आज 'अग्निपरीक्षा' का दिन

Asteroid Coming Near Earth: धरती के पास तेजी से शुक्रवार (11अक्टूबर) को दो एस्टेरोइड्स गुजरने वाले हैं। इन एस्टेरोइड्स को तबाही जैसा भी माना जाता है। ऐसे में आज पृथ्वी के लिए किसी अग्निपरीक्षा जैसा ही दिन है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के जेट प्रपल्शन लैबोरेट्री इन दोनों एस्टेरोइड्स पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, राहतभरी बात यह है कि इनके पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है। यदि गलती से भी टक्कर हो जाए तो धरती को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

नासा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एस्टेरोइड्स को लेकर नया अपडेट जारी किया है। एक का नाम 2024 TR2 है, जिसका साइज किसी एयरोप्लेन के बराबर 87 फीट है। इस एस्टेरोइड के 3.19 मिलियन मील (5.13 मिलियन किलोमीटर) की सुरक्षित दूरी से गुजरने की उम्मीद है। इस पर नासा वैज्ञानिकों की करीब से नजर रहेगी और उसका अध्ययन और विश्लेषण भी किया जाएगा। वहीं, दूसरे एस्टेरोइड का नाम 2024 T3 है, जोकि तेजी से धरती की ओर आज बढ़ रहा है।

एस्टेरोइड 2024 टीए 3 51 फीट लंबा है, जोकि किसी घर के बराबर है। क्षुद्रग्रह और पृथ्वी के बीच सबसे निकटतम बिंदु लगभग 2,980,000 मील दूर होगा, जो चंद्रमा की कक्षा से भी अधिक दूर है। टीआर 3 और टीआर 2 के बीच टीआर 2 एस्टेरोइड का आकार ज्यादा बड़ा है। हालांकि, दोनों ही एस्टेरोइड्स बिना किसी दिक्कत के पृथ्वी से ठीक-ठाक दूरी से गुजर जाएंगे। बता दें कि धरती के पास से गुजरने वाले इन एस्टेरोइड्स पर नासा का जेट प्रपल्शन लैबोरेट्री नजर रखती है। जेपीएल संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रहों के लिए आसमान को स्कैन करता है और पृथ्वी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके रास्ते पर नजर रखता है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।