इमरान खान पर पाकिस्तान छोड़ने का दबाव बना रही शहबाज सरकार, PTI नेता का बड़ा दावा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर उनकी पार्टी आंदोलन चला रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ जेल में बंद इमरान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है। इस बीच तहरीक-ए-इंसाफ से जुड़े सीनेटर खुर्रम जीशान ने बड़ा दावा किया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर उनकी पार्टी आंदोलन चला रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ जेल में बंद इमरान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है। इस बीच तहरीक-ए-इंसाफ से जुड़े सीनेटर खुर्रम जीशान ने बड़ा दावा किया है। खुर्रम जीशान ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार इमरान खान के साथ डील करने में जुटी हुई है। पाकिस्तान की शाहबाज सरकार इमरान पर दबाव बना रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री देश छोड़कर चले जाएं।
रियायतें देने का वादा
पीटीआई नेता ने आगे बताया कि सरकार की तरफ से इमरान खान को रियायतें देने का वादा भी किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि वह विदेश चले जाएं या फिर पाकिस्तान में अपनी पसंद की जगह पर चुपचाप रहें। उन्होंने कहा कि लेकिन इमरान ख़ान कभी भी इन बातों को लेकर सहमति नहीं देंगे। वह जिस तरह के नेता हैं, वह इसे कभी मंजूर नहीं करेंगे। हमारे पास आंदोलन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
बेटे ने क्या की है मांग
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने सरकार से इसका सबूत पेश करने की मांग की थी कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक जिंदा हैं। ऐसी अटकलें हैं कि क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान (73) की जेल में हत्या कर दी गई है, क्योंकि ना तो उनके परिवार के सदस्यों और ना ही उनके वकीलों एवं पार्टी के लोगों को एक महीने से उनसे मिलने दिया गया है।
खान कई मामलों में दो साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। खान की तीन बहनें, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता और खैबर पख़्तूनख़्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफ़रीदी पिछले कुछ दिनों से अदियाला जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं और शहबाज शरीफ सरकार पर खान के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की इजाजत देने का दबाव बना रहे हैं।ं

लेखक के बारे में
Deepak Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




