Hindi Newsविदेश न्यूज़Asim Munir Pakistan Another Threat to India Says Decisive Response to Minor Provocation amid Nuclear Environment
भारत ने अब उकसाया तो... PAK आर्मी चीफ मुनीर की फिर गीदड़भभकी, न्यूक्लियर का भी जिक्र

भारत ने अब उकसाया तो... PAK आर्मी चीफ मुनीर की फिर गीदड़भभकी, न्यूक्लियर का भी जिक्र

संक्षेप:

आसिम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि मैं सावधान करता हूं कि न्यूक्लियराइज्ड माहौल में जंग की कोई जगह नहीं है। हम कभी डरेंगे नहीं, बयानबाजी से मजबूर नहीं होंगे और मामूली उकसावे पर भी बिना किसी झिझक के कड़ा जवाब देंगे।

Sat, 18 Oct 2025 06:02 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

India Pakistan Tension: पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी कि वह मामूली उकसावे पर भी ‘दृढ़ जवाब’ देगा, और कहा कि न्यूक्लियराइज्ड माहौल में जंग की कोई जगह नहीं है। काकुल में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) में तालिबान को चेतावनी देने के साथ-साथ भारत का भी मुनीर ने जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘’न्यूक्लियर माहौल में युद्ध के लिए जगह नहीं है, लेकिन मामूली उकसावे पर भी पाकिस्तान की तरफ से ज्यादा निर्णायक जवाब दिया जाएगा।''

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आसिम मुनीर वहीं पाकिस्तानी आर्मी चीफ हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले से पहले भारत के खिलाफ कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयानबाजी की थी। इसके बाद कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तान का हाथ था। बाद में दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया था। मुनीर ने काकुल में भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा, ''अगर दुश्मनी की कोई नई लहर शुरू होती है तो पाकिस्तान उम्मीदों से ज्यादा कड़ा जवाब देगा। लड़ाई और कम्युनिकेशन जोन के बीच कम होते अंतर के साथ हमारे हथियार सिस्टम की पहुंच और मारक क्षमता भारत की भौगोलिक विशालता की गलत सोच को तोड़ देगी।''

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आगे होने वाली जिम्मेदारी पूरी तरह भारत पर होगी और इससे पूरे इलाके में और उससे आगे के लिए भी खतरनाक नतीजे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं भारत की मिलिट्री लीडरशिप को सलाह देता हूं और पक्के तौर पर सावधान करता हूं कि न्यूक्लियराइज्ड माहौल में जंग की कोई जगह नहीं है। हम कभी डरेंगे नहीं, बयानबाजी से मजबूर नहीं होंगे और मामूली उकसावे पर भी बिना किसी झिझक के कड़ा जवाब देंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए मिलिट्री लड़ाई का जिक्र करते हुए, मुनीर ने कहा कि उनके देश की आर्म्ड फोर्सेज ने सभी खतरों को न्यूट्रलाइज करके जबरदस्त प्रोफेशनलिज्म और दूर तक पहुंचने वाली काबिलियत दिखाई है और संख्या में ज्यादा मजबूत दुश्मन के खिलाफ 'जीत' हासिल की है।

बता दें कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके के नौ ठिकानों में जबरदस्त एयरस्ट्राइक करके 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी तबाह कर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौता हुआ, जिसे लेकर दोनों सेनाओं के डायरेक्टर्स जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच सीधी बातचीत हुई। मुनीर ने भारत पर पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का भी झूठा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुट्ठीभर आतंकवादी पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और चेतावनी दी कि अफगान जमीन का इस्तेमाल करने वाले सभी प्रॉक्सी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की तरफ इशारा करते हुए धूल में मिला दिए जाएंगे।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।