पाकिस्तान में हिंदू जितना स्वतंत्र हैं उतना कहीं नहीं, यहीं रहना पसंद करेंगे: आसिफ अली जरदारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, ‘भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं। लेकिन हम मुस्लिम हैं। वे नहीं हैं। हम ऐसी सोच वाले मुस्लिम हैं जो सहिष्णुता में विश्वास करते हैं। पाकिस्तान में करीब 4 प्रतिशत हिंदू आबादी है।’

Asif Ali Zardari says Indians believe in Akhand Bharat Hindus prefer to remain in Pakistan
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जरदारी ने दावा किया कि भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं, जबकि पाकिस्तान मुसलमानों का देश है और यहां रहने वाले हिंदू पाकिस्तान में ही रहना पसंद करेंगे। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में करीब 4 प्रतिशत हिंदू आबादी है और वे अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र हैं। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू भारत जाने के बजाय पाकिस्तान के साथ रहना पसंद करेंगे।

आसिफ अली जरदारी ने कहा, 'भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं। लेकिन हम मुस्लिम हैं। वे नहीं हैं। हम ऐसी सोच वाले मुस्लिम हैं जो सहिष्णुता में विश्वास करते हैं। पाकिस्तान में करीब 4 प्रतिशत हिंदू आबादी है। वे यहां उतने ही स्वतंत्र हैं जितने कहीं और। वे भारत जाने के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे।' उन्होंने ये टिप्पणियां भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों, सशस्त्र बलों की भूमिका और भू-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के दौरान कीं।

शहबाज शरीफ बोले- पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन…

पाकिस्तान का निर्माण ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद हुआ था और वह भारत से एक दिन पहले 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पाकिस्तान के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने राष्ट्रीय एकता, शांति और आर्थिक विकास का आह्वान किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम युद्ध नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं। लेकिन शांति की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।'

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले साल भारत के साथ हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने राष्ट्रीय हितों, विशेष रूप से जल संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शरीफ ने भारत पर सिंधु जल संधि को एकतरफा और अवैध रूप से निलंबित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद हमारी लाल रेखा है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदमों के तहत पिछले साल सिंधु जल संधि को निलंबित किया था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़पाकिस्तान में हिंदू जितना स्वतंत्र हैं उतना कहीं नहीं, यहीं रहना चाहेंगे: जरदारी