'मेरे पोर्न बिजनेस में पैसे लगाओ...' Anthropic CEO की पत्नी ने एपस्टीन से की थी निवेश की मांग, ईमेल से खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट और एपस्टीन की फाइलों में मौजूद ईमेल के अनुसार, Anthropic CEO की पत्नी 2011 में एपस्टीन से अपनी लक्जरी पोर्न कंपनी में निवेश करने की मांग की थी, जिसे उन्होंने महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी प्रोजेक्ट बताया था।

Jeffrey Epstein
एंथ्रोपिक सीईओ की पत्नी ने जेफरी एपस्टीन से कंपनी में निवेश की मांग की थी

एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई की पत्नी कैमी क्लार्क ने बदनाम फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से अपनी 'लक्जरी पोर्न' कंपनी में निवेश करने की मांग की थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट और जेफरी एपस्टीन की फाइलों में मौजूद ईमेल के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई की पत्नी और प्रमुख सलाहकार कैमी क्लार्क ने जेफरी एपस्टीन से अपनी कंपनी में निवेश करने का आग्रह किया था। उन्होंने इस कंपनी को महिलाओं के लिए एक 'लक्जरी पोर्न कंपनी' बताया था। हालांकि कैमी क्लार्क आधिकारिक रूप से एंथ्रोपिक में कार्यरत नहीं हैं, लेकिन वे कंपनी के लिए प्रभावशाली छाया सलाहकार की भूमिका निभाती हैं।

मुलाकात और ईमेल का सिलसिला

बताया जाता है कि कैमी क्लार्क की मुलाकात एपस्टीन से मार्च 2011 में साहित्यिक एजेंट जॉन ब्रॉकमैन के माध्यम से हुई थी। उस समय एपस्टीन को 2008 में ही यौन अपराध और वेश्यावृत्ति के लिए प्रलोभन देने का दोषी ठहराया जा चुका था। ब्रॉकमैन ने एपस्टीन को सुझाव दिया कि वे क्लार्क और उनके बिजनेस पार्टनर मिशेल कैपोसेफालो के साथ डिनर पर मिलें।

ईमेल में कैमी क्लार्क ने लिखा कि हम आज शाम आपके साथ डिनर करना चाहेंगे। अगले दिन उन्होंने कंपनी की फंडिंग संबंधी जरूरतें भेजते हुए कहा कि कल रात आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा! कुछ दिनों बाद उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआती फिल्मों की स्क्रिप्ट और ट्रीटमेंट भेजी तथा लिखा कि एपस्टीन 'लेडीज' के साथ इस सामग्री का 'आनंद' ले सकते हैं।

एक ईमेल में उन्होंने लिखा कि जेफरी! हमें लगा कि आपको और लेडीज को हमारी पहली चार फिल्मों, (अमेरिकन गर्ल इन पेरिस) की स्क्रिप्ट/ट्रीटमेंट पसंद आएगी। थोड़ी NSFW... सी। एक साल बाद मार्च में उन्होंने एपस्टीन से पूछा कि क्या वे उनके और एक सहयोगी के व्यवसाय में निवेश करने में रुचि रखते हैं।

हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार कोई फंडिंग नहीं मिली। एक अलग ईमेल में एपस्टीन ने जवाब दिया था कि टीवी सेक्स नहीं कर सकता। जुलाई 2012 में क्लार्क ने एपस्टीन को एक हाउस-वार्मिंग पार्टी में भी आमंत्रित किया था, लेकिन ईमेल से यह स्पष्ट नहीं होता कि दोनों दोबारा व्यक्तिगत रूप से मिले या नहीं।

कैमी क्लार्क की भूमिका

रिपोर्ट में क्लार्क को अमोदेई और उनकी कंपनी के लिए 'साउंडिंग बोर्ड और रणनीतिक सलाहकार' बताया गया है। वे सन वैली में एलन एंड कंपनी कॉन्फ्रेंस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में निवेशकों से भी बात करती हैं। इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में, जहां हर कार्यकारी को एक व्यक्ति साथ लाने की अनुमति थी, अमोदेई अपनी पत्नी को लेकर गए थे, जबकि अधिकांश अन्य कार्यकारी सहयोगियों को साथ लाए थे।

कैमी क्लार्क का जन्म 1979 में अमेरिका के नेवादा में हुआ था। उन्होंने 2014 में गूगल के पूर्व प्रमुख एरिक श्मिट के साथ तीन वर्ष तक डेटिंग की। इसके बाद 2022 में उन्होंने डारियो अमोदेई से विवाह किया। जब 2016 में अमोदेई ओपनएआई में शामिल हुए, तो क्लार्क ने उनके रणनीतिक सलाहकार के रूप में काम किया और उन्हें श्मिट से मिलवाया।

2018 में हुई एक महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान श्मिट अमोदेई के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संबंधी विचारों से बेहद प्रभावित हुए। 2020 के अंत में जब डारियो अमोदेई, उनकी बहन डेनिएला और कई सहयोगियों ने ओपनएआई छोड़कर एंथ्रोपिक की स्थापना की, तो श्मिट शुरुआती समर्थकों में शामिल रहे और मई 2021 में घोषित 124 मिलियन डॉलर के सीरीज ए फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़'मेरे पोर्न बिजनेस में पैसे लगाओ...' AI बॉस की पत्नी ने एपस्टीन से की थी ये मांग