होर्मुज में एक और जहाज पर हमला, नावों से बनाया गया निशाना; क्रू सुरक्षित
होर्मुज में एक जहाज पर हमला हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सिरिक के पास हुए इस हमले के बाद जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है। जहाजों को सावधानी से गुजरने की चेतावनी दी गई है।
Iran US News: होर्मुज स्ट्रेट पर रविवार को एक और जहाज पर हमला हुआ है। बल्क कैरियर को कई छोटी नावों से निशाना बनाया गया। हालांकि, राहतभरी बात यह रही है कि इस हमले में क्रू सुरक्षित है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा, ''होर्मुज स्ट्रेट के पास एक बल्क कैरियर ने कई छोटी नावों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी दी है।''
रविवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सिरिक के पास हुए इस हमले के बाद जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है। जहाजों को सावधानी से गुजरने की चेतावनी दी गई है। ईरानी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि वे इस होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं और जो जहाज अमेरिका या इजरायल से जुड़े नहीं हैं, वे टोल चुकाकर यहां से गुजर सकते हैं।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के संभावित ढांचे को लेकर मसौदों का आदान-प्रदान जारी है, हालांकि किसी ठोस सफलता के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं। चर्चा से जुड़े सूत्रों के अनुसार ईरान ने हाल ही में 14 सूत्री प्रस्ताव सौंपा है, जिसमें एक महीने की समय सीमा के भीतर होर्मुज को फिर से खोलने, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और इजरायल-हिज्बुल्लाह संघर्ष सहित व्यापक युद्ध समाप्त करने की रूपरेखा शामिल है। इसके बाद दूसरे चरण में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता का प्रस्ताव है।
इजरायल के जहाजों को होर्मुज से गुजरने पर होगी पूर्ण पाबंदी
होर्मुज पर अपना नियंत्रण और कड़ा करने की योजना के तहत ईरानी सांसदों ने एक नया प्रस्ताव पेश किया है। इस योजना के अनुसार, इजरायली जहाजों के इस महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे से गुजरने पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जबकि अमेरिकी जहाजों को केवल तभी अनुमति दी जाएगी जब वे युद्ध के दौरान हुए सभी नुकसानों की भरपाई करेंगे। ईरानी संसद के प्रथम उपाध्यक्ष अली निकजाद ने 12-सूत्रीय मसौदा योजना का विवरण देते हुए कहा कि यह नया नियम इजरायली जहाजों को 'किसी भी समय' होर्मुज से गुजरने से रोकेगा। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा 'शत्रु देश' के रूप में बताए गए देशों के जहाजों को केवल तभी जाने की अनुमति दी जाएगी जब वे युद्ध क्षति के लिए मुआवजे का भुगतान करेंगे।
ईरान ने 'बदसलूकी' की तो फिर सैन्य हमले किए जाएंगे : ट्रंप
इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने फिर से तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम उठाया या 'गलत व्यवहार' किया, तो वह उसके खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त करने के संभावित समझौते को लेकर तेहरान के कूटनीतिक प्रस्ताव की वह समीक्षा कर रहे हैं। ट्रंप ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में सैन्य विकल्प की संभावना खुली रखते हुए कहा, "अगर वे गलत व्यवहार करते हैं, अगर वे कुछ बुरा करते हैं... लेकिन अभी देखेंगे। यह निश्चित रूप से संभव है।"
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


