Hindi Newsविदेश न्यूज़another leader Motaleb Shikder shot in bangladesh after sharif osman hada
बांग्लादेश में हिंसा जारी, एक और नेता को गोली मारी; बिगड़ रहे हालात

बांग्लादेश में हिंसा जारी, एक और नेता को गोली मारी; बिगड़ रहे हालात

संक्षेप:

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सप्ताह ही इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादा का बाइक सवार हमलावरों ने कत्ल कर दिया था तो वहीं सोमवार को एक और नेता पर अटैक हुआ है। नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता मोतालेब शिकदर को गोली मारी गई है।

Dec 22, 2025 01:21 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, ढाका
share Share
Follow Us on

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सप्ताह ही इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादा का बाइक सवार हमलावरों ने कत्ल कर दिया था तो वहीं सोमवार को एक और नेता पर अटैक हुआ है। नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता मोतालेब शिकदर को गोली मारी गई है। वह एनसीपी की खुलना डिविजन के सेंट्रल ऑर्गनाइजर हैं। यह घटना सुबह करीब 11:45 बदे की है, जब हमलावरों ने शिकदर के सिर पर निशाना लगाते हुए गोली चला दी। उन्हें तुरंत ही खुलना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस थाने के इंचार्ज अनिमेश मंडल ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डेली स्टार ने डॉक्टरों के हवाले से लिखा है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने के इरादे से ही गोली चलाई थी। लेकिन शिकदर भाग्यशाली रहे कि गोली उनके कान को लगते हुए निकल गई। इससे वह घायल तो हुए हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। इससे पहले ढाका-8 सीट से सांसद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भी सिर पर ही गोली चलाई गई थी। यह घटना ढाका पालटन इलाके में हुई थी। उस्मान हादा का पहले ढाका मेडिकल कॉलेज में इलाज चला था। उसके बाद हालत न सुधरने पर उन्हें सिंगापुर भेजा गया था, लेकिन जान नहीं बच सकी।

उस्मान हादा की मौत के बाद बांग्लादेश में फिर से हालात बिगड़ गए और हिंसा शुरू हो गई। इस बीच मयमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की एक फैक्ट्री में लोगों ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी। दीपू चंद्र दास पर भीड़ ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी मजहबी भावनाओं को आहत किया है। इस घटना पर भारत ने भी सख्त ऐतराज जताया है और बांग्लादेश को अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की नसीहत दी है।

वहीं बांग्लादेश की पुलिस ने सफाई दी कि उन्हें इस घटना की जानकारी देरी से मिली वरना दीपू को बचाया जा सकता था। बता दें कि 2024 में शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद से ही कट्टरपंथी तत्वों के समर्थन से मोहम्मद यूनुस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और तब से ही बांग्लादेश में हालात बिगड़े हुए हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।