Hindi Newsविदेश न्यूज़Another Hindu Man Murdered in Bangladesh Journalist Shot in Head details
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, सिर में मारी गोली; तीन हफ्तों में पांचवीं घटना

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, सिर में मारी गोली; तीन हफ्तों में पांचवीं घटना

संक्षेप:

बांग्लादेश में एक ओर हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसे सिर में गोली मारी गई है। तीन हफ्तों के भीतर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की यह पांचवीं घटना है।

Jan 05, 2026 08:57 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, ढाका
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में एक ओर हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसे सिर में गोली मारी गई है। तीन हफ्तों के भीतर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की यह पांचवीं घटना है। यह घटना जाशोर जिले में हुई है। घटना को लेकर इलाके में काफी ज्यादा तनाव है। जानकारी के मुताबिक घटना मणिरामपुर उपजिला के कोपलिया बाजार स्थित वार्ड नंबर 7 में शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हुई। बता दें कि बांग्लादेश में आज ही एक हिंदू विधवा के साथ दरिंदगी की घटना भी हुई है।

बाजार में बैठा था, तभी बरसाई गोलियां
मारे गए युवक की पहचान 45 वर्षीय राणा प्रताप के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम तुषार कांति बैरागी बताया गया है। वह केशवपुर उपजिला के अरुआ गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब राणा प्रताप बाजार में बैठा था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसके ऊपर गोलियां बरसा दीं। राणा के शरीर में कई गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह पत्रकार भी था।

एक के बाद एक कई घटनाएं
गौरतलब है बांग्लादेश में फैले तनाव के बीच हिंदुओं पर हमले की कई घटना हो चुकी हैं। सबसे पहला हमला दीपू चंद्र दास पर हुआ था, जिन्हें एक कपड़े की फैक्ट्री में पीट-पीटकर मार डाला गया। इसके अलावा अमृत मंडल नाम के एक अन्य हिंदू युवक को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं, मयमनिंह जिले में हिंदू युवक बृजेंद्र बिस्वास को गोली मार दी गई थी। इसके अलावा खोकन दास की भी भीड़ के हमले में मौत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।