अंग्रेजी में क्यों बोल रहे… भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जख्म दिलाए याद तो बौरा गए पाकिस्तानी जनरल; VIDEO
पाकिस्तानी जनरल के इस बचकाने बयान पर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। इससे पहले भारतीय सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की सालगिरह के मौके पर पाकिस्तान को उसके जख्मों की याद दिलाई थी।

ऑपरेशन सिंदूर की सालगिरह के मौके पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एक बार कड़ी चेतावनी देते हुए पिछले साल भारत से मिले जख्मों की याद दिलाई थी। इस पर पाकिस्तान का रिएक्शन सुन कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शुक्रवार को पाकिस्तानी जनरल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जहां वह बचकानी बातें करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल गुरुवार को जब भारतीय सेना के अधिकारी इस ऑपरेशन में सशस्त्र बलों की वीरता की गाथा सुना रहे थे, तब पाक सेना ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक अलग ही बात करने लगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना के प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा, "वे अंग्रेजी में क्यों बोल रहे हैं?" इसके बाद उन्होंने खुद ही कहा, “आप पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं कि क्या हुआ था?”
उड़ रहा मजाक
पाकिस्तानी जनरल के इस बचकाने बयान पर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग उनके बयान का खूब मजाक बना रहे हैं। लोगों ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि दुनियाभर में अंग्रेजी बोलने वालों की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी भारत में ही रहती है। सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तानी जनरल को जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, “यह पिछले कई सालों में सुना गया सबसे मूर्खतापूर्ण बयान है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्यों समझ नहीं आया?” एक यूजर ने लिखा, “ये व्हाट्सएप के अंकल की तरह क्यों बात कर रहा है?”
पाकिस्तान ने बोले कई झूठ
इस ब्रीफिंग में पाकिस्तान ने एक से बढ़कर एक बड़े झूठ बोले। पाक अधिकारियों ने दावा किया कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर बिना किसी उकसावे के किया गया था। यह दावा एक सफेद झूठ है क्योंकि भारत ने पाक के पाले हुए आतंकियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले के बाद ही यह ऑपरेशन शुरू किया था। पाकिस्तान ने यह भी झूठा दावा किया कि इस दौरान भारतीय जेट गिराए गए थे, हालांकि वे आज तक इसका कोई सबूत नहीं दे पाए हैं।
भारत ने दिलाई जख्मों की याद
इससे पहले भारतीय एयर मार्शल ए.के. भारती ने विस्तार से बताया कि बीते साल पाकिस्तान की हालत कितनी पतली हो गई थी। 7 मई को भारत ने सीमा पार 9 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया था जहां कम से कम 100 आतंकी मारे गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना के उप प्रमुख (रणनीति) के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल घई ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अंत नहीं था, बल्कि यह सिर्फ एक शुरुआत थी।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


