Hindi Newsविदेश न्यूज़Andhra Pradesh Girl student dies in US friends say she was coughing
अमेरिका में आंध्र प्रदेश की छात्रा की मौत, पढ़ाई करके खोज रही थी नौकरी; जानें वहां क्या हुआ

अमेरिका में आंध्र प्रदेश की छात्रा की मौत, पढ़ाई करके खोज रही थी नौकरी; जानें वहां क्या हुआ

संक्षेप: अमेरिका के टेक्सास में एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिली। इस घटना के बाद उसे परिवार में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि हाल ही में स्नातक पूरी करने वाली और नौकरी की तलाश में लगी यह युवती गंभीर खांसी और सीने में दर्द के कारण असमय काल के गाल में समा गईं।

Mon, 10 Nov 2025 04:29 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के टेक्सास में एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिली। इस घटना के बाद उसे परिवार में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि हाल ही में स्नातक पूरी करने वाली और नौकरी की तलाश में लगी यह युवती गंभीर खांसी और सीने में दर्द के कारण असमय काल के गाल में समा गईं। उसका शव उसके रूममेट्स ने देखा, उसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के कर्मेचेडू गांव निवासी राजलक्ष्मी यार्लागड्डा उर्फ राजी ने हाल ही में टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी कॉर्पस क्रिस्टी से अपनी स्नातक डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह नौकरी की तलाश कर रही थी। यह जानकारी उनके चचेरे भाई चैतन्य वाईवीके ने टेक्सास के डेंटन शहर से शुरू किए गए गोफंडमी अभियान के माध्यम से साझा की है। अभियान के अनुसार, राजी अपने परिवार के सुनहरे भविष्य की आकांक्षा लेकर अमेरिका आई थीं। उसका परिवार सीमांत किसान है, जो फसलों और पशुओं पर ही निर्भर है।

चचेरे भाई ने बताया कि राजी अपने करियर की शुरुआत करने के लिए नौकरी की खोज में जुटी हुई थीं। वह दो-तीन दिनों से लगातार खांसी और सीने में तेज दर्द से जूझ रही थीं। 7 नवंबर की सुबह अलार्म बजने के बावजूद जब वह नहीं उठीं, तो संदेह हुआ। उसके बाद रूममेट्स ने घटना की जानकारी दी।

गोफंडमी पेज पर बताया गया है कि राजी का परिवार इस घटना से दुखी है, और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि अब वे क्या करें। यही कारण है कि वे मित्रों और परिजनों से सहायता की अपील कर रहे हैं। बताया गया कि अभियान का लक्ष्य 125000 अमेरिकी डॉलर जुटाना है, जो अंतिम संस्कार के खर्च, शिक्षा ऋण चुकाने, शव को भारत वापस लाने तथा परिवार को आर्थिक सहारा देने में सहायक सिद्ध होगा।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।