आखिरी वॉर्निंग है, वरना... होर्मुज में ईरान की धमकी से भाग खड़ा हुआ अमेरिकी जंगी जहाज; देखें VIDEO

Apr 12, 2026 10:45 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

ईरान की क्रूज मिसाइलों ने अमेरिकी विध्वंसक जहाजों को निशाना लगभग बना लिया था और हमलावर ड्रोन भी तैनात कर दिए गए थे, जिसके चलते अमेरिकी जहाजों को 30 मिनट की समय-सीमा के भीतर पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

आखिरी वॉर्निंग है, वरना... होर्मुज में ईरान की धमकी से भाग खड़ा हुआ अमेरिकी जंगी जहाज; देखें VIDEO

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों में एक बार फिर से युद्ध शुरू होने का खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल, दो हफ्तों का युद्धविराम है, लेकिन यह कब तक चलेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि दोनों ही देश एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच, ईरान ने रविवार को दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में एक अमेरिकी जहाज को खदेड़ दिया। ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाज को देखते ही कहा कि आखिरी चेतावनी है, वरना अगर जहाज पीछे नहीं हटा तो हमला कर देंगे। इसके बाद अमेरिकी नेवी का जहाज वहां से भाग खड़ा हुआ।

अमेरिका ने होर्मुज में ईरान द्वारा बिछाई गईं बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए अमेरिका ने जंगी जहाज भेजे थे। इस पर ईरान भड़क गया था और इन जहाजों को दूर रहने के लिए कहा था। वहीं, रविवार को ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'प्रेस टीवी' ने उच्च-स्तरीय सैन्य-सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि उसकी क्रूज मिसाइलों ने अमेरिकी विध्वंसक जहाजों को निशाना लगभग बना लिया था और हमलावर ड्रोन भी तैनात कर दिए गए थे, जिसके चलते अमेरिकी जहाजों को 30 मिनट की समय-सीमा के भीतर पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

ईरानी सेना ने दावा किया कि अमेरिकी जंगी जहाज को चेतावनी दी और कहा कि यह आखिरी वॉर्निंग है। हम हमला करने के लिए तैयार हैं। इसके तुरंत बाद अमेरिकी जहाज वहां से पीछे हटने लगा। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में ईरान के साथ शांति वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद, अमेरिकी नौसेना होर्मुज में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी।

ईरान को खत्म करने को तैयार है अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ''नौसेना को निर्देश दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान को शुल्क (टोल) चुकाने वाले प्रत्येक जहाज की तलाश करे और उसे रोके। अवैध टोल चुकाने वाले किसी को भी समुद्र में सुरक्षित आवागमन की अनुमति नहीं होगी।'' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुई वार्ता में कोई समझौता नहीं होने के बाद अमेरिका उपयुक्त समय पर ईरान को खत्म करने को तैयार है। बता दें कि पाकिस्तान में हुई 21 घंटे की ऐतिहासिक वार्ता में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो सका, जिससे दो सप्ताह के लिए लागू नाजुक युद्धविराम का भविष्य अब अधर में है। दोनों पक्ष वार्ता विफल होने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। इस्लामाबाद में हुई वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपना 'अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव' प्रस्तुत किए जाने के बावजूद ईरानी पक्ष ने युद्ध समाप्ति के लिए वाशिंगटन की शर्तों को स्वीकार नहीं किया। वेंस ने कहा कि शांति समझौता नहीं होने का मुख्य कारण तेहरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं छोड़ना था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।