लॉरेंस बिश्नोई को भारत से ले जाना चाहता है अमेरिका, शुरू कर दी प्रत्यर्पण की कोशिश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि न्याय विभाग चाहता है कि लॉरेंस बिश्नोई को प्रत्यर्पित करके लाया जाए और फिर उसपर मुकदमा चलाया जाए । उन्होंने कहा कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। 

lawrence bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई और भारत से ताल्लुक रखने वाले दो अन्य अंतरराष्ट्रीय गैंगों के बारे में अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की 'चार्जशीट' के बाद ऐक्शन तेज हो गया है। चार्जशीट में शामिल किए गए 36 नामों में से 25 की गिरफ्तारी हुई है। अभी एक दिन पहले ही फ्रांस से गरिंदर देव को गिरफ्तार किया गया है। दावा है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था और कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में शामिल था। वहीं अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी बात कही है। DoJ ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भारत से प्रत्यर्पित करवाकर अमेरिका लाना चाहता है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई 2015 से अहमदाबाद की हाई सिक्योरिटी जेल में हैं।

अमेरिका के न्याय विभाग का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा के खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर समेत कई अपराधों की साजिश रची है। अमेरिका के अटॉर्नी ऑफिस में पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर सियारन मैकइवॉय ने कहा कि अमेरिका लॉरेंस बिश्नोई को लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया करेगा। हालांकि इस काम में समय लग सकता है। उन्होंने कहा, बिश्नोई भारत की जेल में बंद है लेकिन हम चाहते हैं कि उसे अमेरिका लाकर उसपर मुकदमा चलाया जाए।

बता दें कि अमेरिका के न्याय विभाग ने अपनी चार्जशीट में सबसे ऊपर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिखा है। इसमें बिश्नोई गैंग के अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत कई नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बिश्नोई गैंग के किसी भी सदस्य को अमेरिका की कोर्ट के सामने पेश नहीं किया गया है। एक बार लॉरेंस बिश्नोई को लाए जाने के बाद वे भी अमेरिका के न्यायाधिकार में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि ढांडा गैंग के लोगों को 31 अगस्त को लॉस ऐंजेल्स की कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वहीं भगवानपुरिया गैंग को 1 सितंबर को पेश किया जाएगा।

लॉस एंजेल्स में फाइल की गई चार्जशीट के मुताबिक बिश्नोई ने ही निज्जर की हत्या का आदेश दिया था। इसके अलावा भारत के तीन और गैंग उगाही, हत्या, ड्रग्स तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। एफबीआई ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी करवाने पर 50 हजार डॉलर का इनाम रखा है। 1 जुलाई को गोल्डी बराड़ के खिलाफ अरसेंट वॉरंट जारी किया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने इसे 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' का नाम दिया है।

दिल्ली से भी गिरफ्तार बिश्नोई गैंग का सदस्य

बता दें कि दो दिन पहले राजधानी दिल्ली में भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी के वास्ते एक कारोबारी की टोह लेने के आरोप में गणित के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से हरियाणा के हिसार का रहने वाला आरोपी 2018 से मुखर्जी नगर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में गणित पढ़ा रहा था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर पीड़ित के कार्यालय की रेकी की, परिसर का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे गैंगस्टर हरि बॉक्सर के साथ साझा किया, जिसने बाद में व्यवसायी को धमकी दी और फुटेज का इस्तेमाल करते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।