ईरान की ओर चल पड़ा अमेरिका का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

Feb 13, 2026 12:39 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

ईरान से तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर शिप को मध्य एशिया भेजने का आदेश दे दिया है। यह पोत मई तक कैरीबियन सागर में मध्य एशिया में रह सकता है। ट्रंप कई बार ईरान पर सैन्य  हमले की चेतावनी दे चुके हैं।

ईरान की ओर चल पड़ा अमेरिका का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला

ईरान से वार्ता के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य कार्रवाई की धमकी देने से भी नहीं चूक रहे हैं। दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर शिप कैरिबिनय शिप में तैनात करने जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मध्य एशिया भेजने का आदेश दे दिया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका का यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ट शिप मध्य एशिया की तरफ रवाना हो चुका है। यह मई तक कैरीबियन शी में ही रुक सकता है।

अमेरिका के इस शिप के साथ यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और तीन गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी होंगे। इस शिप को भूमध्य सागर से कैरीबियन सागर में अक्टूबर में ही भेज दिया गया था। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला में अभियान चलाने से पहले तैयारी पूरी कर रहे थे। इसके बाद पिछले महीने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया और अमेरिका ले आया गया।

ईरान को हमले की धमकी

इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले की धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उसकी बातों पर सहमत नहीं होता है तो जून की तरह के हमले एक बार फिर किए जाएंगे। नेतन्याहू के साथ इस मुलाकात में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया। अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है।

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच यह मुलाकात 'व्हाइट हाउस' (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और दोनों देशों के बीच शानदार रिश्ते जारी रहेंगे।'' उन्होंने कहा, ''कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत पर यह देखने के लिए जोर दिया कि यह समझौता हो सकता है या नहीं।'

बीते दिनों ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि वह इस बा की गारंटी दे सकते हैं कि ईरान कोई परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। हालांकि अमेरिका को भी आश्वासन देना चाहिए परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का हक उससे नहीं छीना जाएगा।

ईरान ने नौ फरवरी को कहा था कि अगर उस पर लगे प्रतिबंध हटा दिये जाते हैं तो वह अपने 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को डायल्यूट (गुणवत्ता कम) करने को तैयार है। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी (एमएनए) के मुताबिक, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि अगर बदले में सभी प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं तो ईरान यूरेनियम की गुणवत्ता कम करने पर विचार कर सकता है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।