अमेरिका ने ईरान पर कब्जा कर लिया है... तनाव के बीच डोनाल्ड ड्रंप का बड़ा दावा

Devendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और दावे-प्रतिदावों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर असल में कब्जा कर लिया है। ट्रंप ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी के पास स्थित जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बयान दिया।

अमेरिका ने ईरान पर कब्जा कर लिया है... तनाव के बीच डोनाल्ड ड्रंप का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और दावे-प्रतिदावों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर असल में कब्जा कर लिया है। ट्रंप ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी के पास स्थित जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। तेहरान के साथ चल रही बातचीत में उम्मीद से ज्यादा समय लगने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने स्थिति की तुलना अफगानिस्तान और वियतनाम में हुए अमेरिकी युद्धों से की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि मैं यहां तीन महीने से हूं और ज्यादातर समय युद्धविराम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमने ईरान पर असल में कब्जा कर लिया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और दोनों पक्षों के बीच परोक्ष व सीधे संवाद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह ईरान पर फिर से हमले शुरू करने का फैसला लेने से महज एक घंटे दूर थे, लेकिन कतर और यूएई सहित मध्यस्थों से यह संदेश मिलने के बाद कि शांति वार्ता में तेहरान 'उचित रवैया' अपना रहा है, उन्होंने यह कदम फिलहाल टाल दिया।

ट्रंप ने वाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मैं एक घंटे बाद निर्णय लेने ही वाला था और हम तैयार थे... अभी हमले हो रहे होते।' ट्रंप ने कहा कि शायद आज हम किसी खूबसूरत 'बॉलरूम' की बात नहीं कर रहे होते। हम उस (हमलों के) बारे में बात कर रहे होते। हम उसी स्थिति में थे, जहां मैंने फैसला कर लिया था। तभी उनका फोन आया। उन्हें पता चल गया था कि मैंने फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि सर, क्या आप हमें कुछ और दिन दे सकते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि वे उचित रवैया अपना रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ताकारों ने बताया कि पिछले दो दिनों में ईरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति हुई है। ट्रंप ने कह कि पिछले दो दिनों में उन्होंने फोन करके बताया कि उन्होंने काफी प्रगति की है, क्योंकि हम उन्हें अपने साथ बातचीत में शामिल किए हुए हैं। मुख्य रूप से सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत, कुछ हद तक बहरीन और कुछ अन्य देश इसमें शामिल हैं। हम उनसे बातचीत करा रहे हैं। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। यह एक टीम की तरह है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।