आर-पार के मूड में अमेरिका? ईरान में घुसकर तबाह कर दिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन
अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। गुरुवार रात अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी प्रांतों में पुल, रेलवे स्टेशन, पावर प्लांट और दूरसंचार टावरों को निशाना बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में दो लोगों की मौत भी हुई है।
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठवें दिन भी तेज हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में दक्षिण ईरान का एक एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह हो गए हैं। अमेरिका ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। गुरुवार को ईरान ने भी बहरीन जॉर्डन और कुवैत जैसे पड़ोसी खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि हालिया हमलों के बाद ईरान की कमर और भी टूट चुकी है।
बंदर अब्बास में रेलवे स्टेशन पर हमला
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका ने होर्मुज में भी कई हमले किे हैं। वहीं दक्षिणी ईरान के इरानशहर एयरपोर्ट के पास भी धमाके सुने गए। यहां पर मिसाइल से हमले हुए हैं। तसनीम न्यूज एजेंसी का कहना है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक किए हैं। वहीं पोर्ट सिटी बंदर अब्बास में रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया है।
ईरान के अधिकारियों का कहना है कि होर्मुजगैन प्रांत में बंदर खामीर के पास दो पुलों पर भी हमले हुए हैं। इसमें करीब दो लोगों के मारे जाने की खबर है और चार लोग घायल हुए हैं। इसके बाद बंदर अब्बास को जोड़ने वाले खामीर और लार के रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दक्षिणी ईरान के केश्म आइलैंड पर भी हमले किए गए। बंदर अब्बास के एक मोबाइल टावर को नुकसान पहुंचा है जिससे इस इलाके में मोबाइल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यहां हुए हमले में सात लोगों के घायल होने की खबर है।
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर होर्मुज को सबके लिए पूरी तरह नहीं खोला जाता है तो घुसकर इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को बातचीत की टेबल पर वापस लौटना होगा। बुधवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान अमेरिका ने कहा था कि जब तक ईरान बात के लिए तैयार नहीं होता, तब तक हमले किए जाएंगे।
खाड़ी देशों में हड़कंप
ट्रंप ने कहा था, अगल सप्ताह ईरान के लिए बहुत बुरा होने वाला है। इस बार पावर प्लांट्स को निशाना बनाया जाएगा। पुलों को ध्वस्त किया जाएगा। जब तक वे बातचीत की टेबल पर नहीं लौटते, तब तक पावर प्लांट्स और पुलों पर हमले जारी रहेंगे। कोई पुल नहीं बचेगा। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हुए टकराव से खाड़ी देशों में तनाव का माहौल है। कुवैत ने अपने एयरस्पेस में कम से कम 32 ड्रोन चिह्नित किए हैं। वहीं इराक में अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


