वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ा, पत्नी भी गिरफ्त में; ट्रंप ने किया ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर हमला सफलतापूर्वक किया है और उन्हें उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।

काराकास में शनिवार को हुए अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने पकड़ लिया है। दोनों इस समय अमेरिका के गिरफ्त में हैं और उन्हें वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों के बाद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस ऑपरेशन को अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर लिखा, ''अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर हमला सफलतापूर्वक किया है। उन्हें उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था। ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी। आज सुबह 11 बजे, मार-ए-लागो में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।''
शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी काराकास और कई दूसरे इलाकों में कई धमाके और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों जैसी आवाजें सुनाई दीं। एएफपी की एक रिपोर्ट में अपने पत्रकार के हवाले से बताया गया है कि शनिवार को सुबह करीब 2 बजे काराकास में विमानों के उड़ने जैसी आवाजों के साथ जोरदार धमाके सुने गए।
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो सामने आईं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसमें कथित तौर पर वेनेजुएला की राजधानी में हुए धमाकों का पल कैद था। ऐसी ही एक वीडियो में काराकास से करीब 87 किमी (54 मील) पूर्व में हिगुएरोटे एयरपोर्ट पर बड़े धमाके दिखाए गए थे। वेनेजुएला सरकार ने एक बयान में कहा है कि हमले राजधानी काराकास के साथ-साथ मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा राज्यों में भी हुए।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariशॉर्ट बायो: लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


