महिला हो या पुरुष, सब रहेंगे न्यूड, 2300 यात्रियों को लेकर रवाना हुई हुई बोट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका के मियामी से ‘बिग न्यूड बोट’ में सवार होकर 2300 यात्री निकल चुके हैं। इस यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को नग्न रहना होगा। कुछ खास मौकों पर उन्हें कपड़े भी बनने पड़ेंगे।

Big Nude Boat

अमेरिका के मियामी से सोमवार को 2300 यात्रियों को लेकर 'बिग न्यूड बोट' रवाना हो गई है। 11 दिनों की यात्रा के दौरान इसमें सवार लोगों को नेकेड रहना होगा। हालांकि 24 घंटे के लिए नेकेड रहने की कोई पाबंदी नहीं है लेकिन दोपहर के लन्च और पूल पार्टी के दौरान सभी यात्री बिना कपड़े के ही रहेंगे। लन्च के दौरान हाइजीन के लिए वे बैठने के लिए तौलिए का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस बोट की लंबाई 968 फीट है। जानकारी के मुताबिक इस वीकेंड यह बोट कैरिबियन सी में रहेगी और मार्टिनिक और सेंट लूसिया में इसका स्टॉप होगा। यात्रियों के लिए कई नियम बनाए गए हैं। नियमों के मुताबिक इनडोर डाइनिंग रूम में सभी को कपड़े पहनने होंगे। वहीं खुले हिस्से में नग्न होकर लंच करने के लिए बुफे का इंतजाम किया गया है।

बोट पर किसी को गलत तरीके से छुआ नहीं जा सकता है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई न्यूड बोट समंदर में उतरा है। इस तरह की बोट में पहले यात्रा कर चुके एक शख्स ने बताया कि यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो कि घूमना और खाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कुछ दिन इस तरह बिताने को मिलता है जिससे वे खुलकर रह सकते हैं। इस तरह का मौका आम जीवन में नहीं मिल सकता।

इस बोट पर सफर करने के लिए यात्री को 2000 डॉलर खर्च करने होंगे। वहीं अगर किसी को डीलक्स बेडरूम विला चाहिए तो इसके लिए 33 हजार डॉलर खर्च आएगा। यह सारी योजना बेयर नेसेसिटीज की तरफ से बनाई गई है जो कि एक ट्रैल कंपनी है। यह न्यूडिस्टों के लिए स्पेशल प्लान बनाती ही रहती है। अगर यात्रा के दौरान बहामास, प्यूर्टो रिको और सेंट मार्टेन में घूमने के लिए लोग उतरते हैं तो उन्हें कपड़े पहनने पड़ेंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़महिला हो या पुरुष, सब रहेंगे न्यूड, 2300 यात्रियों को लेकर रवाना हुई हुई बोट