'मैजिक मशरूम' का नशा; पायलट ने हवा में विमान को बंद करने की कोशिश की, इमरजेंसी लैंडिग

'मैजिक मशरूम' का नशा; पायलट ने हवा में विमान को बंद करने की कोशिश की, इमरजेंसी लैंडिग

संक्षेप:

अमेरिका में एक ऑफ ड्यूटी पायलट ने बीच यात्रा में विमान के इंजन को बंद करने की कोशिश की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और विमान को इमरजैंसी लैंडिग के लिए ले जाया गया। गौरतलब है कि इस हरकत के दौरान पायलट ऑफ ड्यूटी था।

Dec 13, 2025 08:17 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस के विमान एम्ब्रेयर ई75 रीजनल जेट में हुई एक घटना के मामले में पायलट को सजा सुनाई गई है। नींद की कमी से जूझ रहे एक पायलट पर आरोप है कि उसने मैजिक मशरूम के नशे में धुत होकर विमान को गिराने की कोशिश की। सिएटल से सैन फ्रांसिस्को जा रहे इस विमान में 83 पैसेंजर और अन्य क्रू मैंबर बैठे हुए थे। दिलचस्प बात यह है कि जिस पायलट ने यह हरकत की, वह विमान को उड़ा नहीं रहा था, बल्कि जंप सीट पर बैठकर यात्रा कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में हुई इस घटना में जोसेफ एमर्सन नामक पायलट कॉकपिट की जंप सीट पर बैठा हुआ था। अचानक से उसने ऊपर की तरफ लगे दो शट-ऑफ हैंडल को खींचने की कोशिश की। इन हैंडल का उपयोग आग लगने की स्थिति में इंजन को बंद करने के लिए किया जाता है। इस घटना से जुड़ा हुआ एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें दूसरा पायलट जोसेफ को रोकते हुए और गालियां देते सुना जा सकता है। जोसेफ को रोकने के बाद वह हांफते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इमरजैंसी लैंडिग की अनुमति मांगता है।

इसके बाद लैंडिंग होती है और एमर्सन को गिरफ्तार कर लिया जाता है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पूछा गया कि आखिर एक ऑफ ड्यूटी पायलट कॉकपिट में क्या कर रहा था, इसका जवाब देते हुए एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई थी, इसलिए एमर्सन को जंप सीट पर बैठाया गया था।

एमर्सन से जब इस बारे में बात की गई तो उसने बताया कि वह दो दिन पहले खाए मैजिक मशरूम के नशे में था। उसने कहा, "मुझे लगा कि मैं कहीं फंसा हुआ हूं। अब मैं अपने घर नहीं जा पाऊंगा। मुझे लगा कि अगर मैं इसे खींच देता हूं तो मैं जाग जाऊंगा। लेकिन इससे मैं जागा नहीं। मैं असल में हकीकत में ही था। अब मुझे समझ रहा है कि वह मेरी जिंदगी के सबसे निर्णायक तीन सेकेंड थे।"

गौरलतब है कि एमर्सन ने क्रू के काम में बाधा डालने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। दोष स्वीकार करने के बदले उसे जेल में बिताए 46 दिन की सजा को मानते हुए रिहा कर दिया गया है। हालांकि उसे तीन साल निगरानी में रखा जाएगा और उसके विमान उड़ाने पर रोक होगी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।