ईरान के न्यूज रूम में AK-47, एंकर ने UAE के झंडे पर कर दी दनादन फायरिंग- देखें VIDEO
यह शो तब और उग्र हो गया जब अंत में टीवी होस्ट ने राइफल ली, पहले स्टूडियो की छत में एक हवाई फायर किया और फिर सीधे स्टूडियो में लगे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के झंडे पर निशाना साधते हुए गोली दाग दी।
मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने हलचल मचा दी है। एक लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान टीवी न्यूज प्रेजेंटर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय ध्वज पर गोली चला दी। यह चौंकाने वाली घटना ईरान के सरकारी स्वामित्व वाले ओफोग चैनल पर लाइव हथियारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई।
चैनल पर प्रसारित इस कार्यक्रम में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक नकाबपोश कमांडर को स्टूडियो में आमंत्रित किया गया था। वह ऑन-एयर दर्शकों को एके-47 असॉल्ट राइफल के एक वेरिएंट को लोड करने और उसे चलाने का लाइव डेमो दे रहा था। कार्यक्रम के दौरान आईआरजीसी के कमांडर ने दर्शकों को सरकार समर्थक रैलियों में लगाए गए विशेष बूथों पर जाने और वहां हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
राइफल लेकर दनादन फायरिंग
यह शो तब और उग्र हो गया जब अंत में टीवी होस्ट ने राइफल ली, पहले स्टूडियो की छत में एक हवाई फायर किया और फिर सीधे स्टूडियो में लगे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के झंडे पर निशाना साधते हुए गोली दाग दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ईरान और खाड़ी देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध और बिगड़ने की आशंका है।
यह विवादित प्रसारण ऐसे समय में हुआ है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जारी सैन्य टकराव के कारण ईरानी सरकारी मीडिया ने युद्ध-कालीन शैली के कार्यक्रमों को काफी तेज कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के कई सरकारी चैनलों पर अब न्यूज एंकर के हाथों में असॉल्ट राइफलें लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं और देश की सैन्य तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं।
असॉल्ट राइफल लेकर लाइव आ रहे लाइव
एक अन्य सरकारी चैनल पर फेसम न्यूज मोबिना नसिरी हाथ में असॉल्ट राइफल लेकर लाइव आईं और घोषणा की कि वे ईरान के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही, ईरानी अधिकारी अपने समर्थकों को हर रात सड़कों पर उतरने और राष्ट्रीय प्रतिरोध के हिस्से के रूप में रैलियां करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
ईरानी टीवी पर इस तरह का उग्र सैन्य प्रोपेगैंडा ऐसे समय में दिखाया जा रहा है, जब ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ बातचीत टूटने की स्थिति में सीधे सैन्य टकराव की चेतावनी दी है। हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आगाह किया था कि यदि कूटनीति विफल रहती है, तो तेहरान एक बार फिर से सीधे सैन्य संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


