Hindi Newsविदेश न्यूज़Air Force One to Switzerland turned back after takeoff Trump switched backup plane
हवा में गुल हो गई बत्ती, दावोस जा रहे ट्रंप का प्लेन टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटा; क्या वजह?

हवा में गुल हो गई बत्ती, दावोस जा रहे ट्रंप का प्लेन टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटा; क्या वजह?

संक्षेप:

वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे दोनों एयर फोर्स वन विमान लगभग चार दशक पुराने हैं। इनके विकल्प के तौर पर नए विमानों पर बोइंग काम कर रहा है, लेकिन यह परियोजना लंबे समय से देरी का शिकार हो रही है।

Jan 21, 2026 11:08 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन
share Share
Follow Us on

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान में मंगलवार रात अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद वाशिंगटन के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर वापस उतारना पड़ा। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने पुष्टि करते हुए कहा कि विमान में 'मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या' आ गई थी जिसके चलते एहतियातन यह फैसला लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विमान में मौजूद एक रिपोर्टर के मुताबिक, उड़ान के तुरंत बाद प्रेस केबिन की लाइट कुछ देर के लिए चली गई थी, हालांकि उस समय कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई। उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद पत्रकारों को सूचित किया गया कि विमान लौट रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दूसरे यानी बैकअप विमान- एयर फोर्स C-32 से अपनी यात्रा जारी रखी। यह विमान आमतौर पर छोटे घरेलू हवाईअड्डों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और बोइंग 757 का संशोधित संस्करण है। ट्रंप देर रात के बाद इस विमान से रवाना हुए और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के लिए दावोस पहुंचे।

वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे दोनों एयर फोर्स वन विमान लगभग चार दशक पुराने हैं। इनके विकल्प के तौर पर नए विमानों पर बोइंग काम कर रहा है, लेकिन यह परियोजना लंबे समय से देरी का शिकार हो रही है। एयर फोर्स वन को अत्यधिक सुरक्षा के साथ विशेष रूप से संशोधित किया गया है- इनमें रेडिएशन से सुरक्षा, एंटी-मिसाइल तकनीक और एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम शामिल हैं, ताकि राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी कोने से सैन्य नेतृत्व से संपर्क में रह सकें और आदेश जारी कर सकें।

इसी बीच, पिछले साल कतर के शासक परिवार द्वारा ट्रंप को गिफ्ट में दिए गए एक लक्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट को एयर फोर्स वन फ्लीट में शामिल करने की घोषणा पर भी काफी बहस हुई थी। यह विमान फिलहाल सुरक्षा मानकों के अनुरूप रेट्रोफिट किया जा रहा है। मंगलवार रात एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत में लेविट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस वक्त कतरी जेट कहीं बेहतर लग रहा है।

यह घटना पहली नहीं है। पिछले फरवरी में विदेश मंत्री मार्को रुबियो को जर्मनी ले जा रहा एक एयर फोर्स विमान तकनीकी खराबी के कारण वॉशिंगटन लौट आया था। वहीं, अक्टूबर में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को ले जा रहा एक सैन्य विमान विंडशील्ड में दरार आने के कारण यूनाइटेड किंगडम में आपातकालीन लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ था।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।