यह समझौता इसीलिए किया ताकि… भारत-US ट्रेड डील पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, अब क्या बोले?

Feb 12, 2026 03:11 pm ISTJagriti Kumari भाषा, न्यूयॉर्क
share

अमेरिका और भारत पिछले सप्ताह व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं। इसके तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। वहीं भारत भी कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा।

यह समझौता इसीलिए किया ताकि… भारत-US ट्रेड डील पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, अब क्या बोले?

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को भारत US ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस व्यापार समझौते को 'ऐतिहासिक' बताया है। वहीं ट्रंप ने कहा है कि भारत और अन्य देशों के साथ हुए समझौते से अमेरिका के कोयले के निर्यात बढ़ जाएगा, जो अमेरिका के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है।

ट्रंप ने 'चैंपियन ऑफ कोल' शीर्षक के नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''और हमारे नेतृत्व में, हम एक विशाल ऊर्जा निर्यातक बन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ही हमने जापान, कोरिया, भारत और अन्य के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं ताकि हमारे कोयला निर्यात को बढ़ाया जा सके।'' आगे उन्होंने कहा, ''हम अब दुनिया भर में कोयला निर्यात कर रहे हैं और हमारे कोयले की गुणवत्ता को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है।''

अमेरिका और भारत ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं जिसके तहत अमेरिका ने भारत से आयातित उत्पादों को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। वहीं भारत ने कुछ अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य और कृषि उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला पर शुल्क घटाने पर सहमति जताई है। इसके अलावा भारत ने अगले पांच साल में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद का इरादा भी जताया है।

संयुक्त बयान में क्या?

दोनों देशों द्वारा बीते शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वे 'पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार' के संबंध में एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत ने अगले पांच साल में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान कलपुर्जे, कीमती धातु, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा जताया है।'' इसमें कहा गया कि यह रूपरेखा व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ताओं के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करती है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।