Hindi Newsविदेश न्यूज़After meeting with Zelensky Donald Trump now advises Ukraine To divide Donbas region for stop war with Russia
जंग रोकनी है तो ‘डोनबास क्षेत्र’ का करना पड़ेगा बंटवारा, यूक्रेन को डोनाल्ड ट्रंप की नसीहत

जंग रोकनी है तो ‘डोनबास क्षेत्र’ का करना पड़ेगा बंटवारा, यूक्रेन को डोनाल्ड ट्रंप की नसीहत

संक्षेप:

‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए साक्षात्कार में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘यूक्रेन से महत्वपूर्ण हिस्सा लिए बिना’ युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, वह कुछ हिस्सा तो लेंगे।

Mon, 20 Oct 2025 10:02 AMPramod Praveen एपी, वॉशिंगटन
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को ‘विभाजित’ कर देना चाहिए, जिससे इसका अधिकांश हिस्सा रूस के पास रहे ताकि लगभग चार साल से जारी युद्ध को खत्म किया जा सके। उन्होंने एयर फोर्स वन विमान में यात्रा करने के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘जैसे यह अभी बंटा हुआ है, वैसा ही रहने दें। दोनों पक्ष लड़ाई रोकें, घर लौटे और लोगों की जान लेना बंद करें।’’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब यूक्रेन के ड्रोन हमले से दक्षिण रूस के ओरेनबर्ग गैस संयंत्र में आग लग गयी। यह संयंत्र रूसी सरकारी कंपनी गजप्रोम का है और दुनिया के सबसे बड़े गैस संशोधन केंद्रों में से एक है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कजाकिस्तान से आने वाली गैस की ‘प्रोसेसिंग’ रुक गई। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को शांति के लिए कुछ जमीन छोड़नी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:डोनेट्स्क दो और जंग खत्म करो..शांति के बदले पुतिन की शर्त, अब क्या करेंगे ट्रंप?

हां, वह कुछ हिस्सा तो लेंगे

बृहस्पतिवार को ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए साक्षात्कार में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘यूक्रेन से महत्वपूर्ण हिस्सा लिए बिना’’ युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘हां, वह कुछ हिस्सा तो लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एकमात्र ऐसे देश हैं जो युद्ध जीतकर भी पीछे हट जाते हैं।’’

ये भी पढ़ें:पुतिन की शर्तें मान लो, नहीं तो रूस तबाह कर देगा; जेलेंस्की से बोले ट्रंप

यूक्रेन ने तेज किए हमले

ट्रंप की यह टिप्पणी फॉक्स न्यूज के एक साक्षात्कार और पुतिन तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से हुई उनकी बातचीत के बाद आई। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी सप्ताहों में वह बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बीच, यूक्रेन ने रूस के कई ऊर्जा संयंत्रों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।