अभिजीत दीपके के आंदोलन के बाद थर-थर कांप रहा पाकिस्तान, गृह मंत्री बोले- कॉकरोच सबकुछ पलट देंगे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को कॉकरोचों का डर सताने लगा है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि कॉकरोच सबकुछ पलट देंगे। भारत में अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हुए सीजेपी के आंदोलन के चलते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है।

Pakistan in Fear of Cockroaches after India Home Minister Mohsin Naqvi Says They Will Turn Everything
कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी

नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चले लंबे आंदोलन से शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चला यह आंदोलन भले ही भारत में अभी खत्म हो गया हो, लेकिन कॉकरोचों के नाम से पाकिस्तान को भी डर लगने लगा है और वह थर-थर कांपने लगा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कॉकरोचों को लेकर अपने यहां आशंका जाहिर की है कि वे कुछ भी कर सकते हैं और सबकुछ पलट देंगे। उन्होंने पाकिस्तान में आर्थिक नाकामी की भी बात स्वीकार की है।

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान भारी कर्ज में डूबा हुआ है और इससे कोई राहत भी मिलती नहीं दिख रही। अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते हुए नकवी ने कहा कि कर्ज की स्थिति को ठीक करना हमारा कर्तव्य है। पाकिस्तान लंबे समय से बुरे आर्थिक हालात से गुजर रहा है। ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद रहने के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह से पाकिस्तान में युवाओं की सरकार से नाराजगी बढ़ती जा रही है। नकवी ने इसी वजह से कॉकरोच के विद्रोह की चेतावनी दी और कहा कि हम अपने युवाओं को वह जगह नहीं दे पा रहे हैं, जो वे चाहते हैं। आप उन्हें युवा या फिर कॉकरोच कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन अगर ये कॉकरोच एक साथ आ गए तो वे सबकुछ पलट देंगे।

'पाकिस्तान का सिस्टम पूरी तरह से ढह गया'

नकवी ने माना कि पाकिस्तान का सिस्टम पूरी तरह से ढह गया है। उन्होंने कहा, ''जिस सिस्टम में हम लोग रहे हैं, वे पूरी तरह से ढह गया है। चाहें हम लोग इस बात को मानें या फिर न मानें। पिछले 70 सालों में हम लोग इस सिस्टम को घसीटने की कोशिश करते रहे हैं।'' नकवी ने यह बयान एक कार्यक्रम में दिया, जिसे पाकिस्तान के कई टीवी चैनल्स ने शेयर किया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा, ''यहां के आम बजट को देखें। हमारे पास सिर्फ यही कहने के लिए है कि हमने कितना लोन इस साल लिया है। हमारी ड्यूटी इसे ठीक करने की है, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम और ज्यादा कर्ज लेंगे। हर साल हमारा कर्ज बढ़ रहा है।

सीजेआई की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी

बता दें कि मोहसिन नकवी ने कॉकरोच शब्द का इस्तेमाल भारत में हुए प्रदर्शन के बाद किया है। भारत की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन हुए। सबसे ज्यादा असर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पड़ा। यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में महीनेभर तक आंदोलन चला और छात्रों ने संसद तक मार्च करने की कोशिश की, जिस दौरान उन पर लाठीचार्ज भी हुआ। हालांकि, भारी दबाव के बाद शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। कॉकरोच जनता पार्टी का गठन सीजेआई सूर्यकांत की कॉकरोच संबंधित टिप्पणी के बाद हुआ। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट बनाया और देखते ही देखते लाखों लोग उससे जुड़ गए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़कॉकरोच सबकुछ पलट देंगे, दीपके के आंदोलन के बाद पाकिस्तान को सता रहा डर