मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले 3 भाइयों को मिली सजा, एक पाकिस्तान भाग गया
ब्रिटेन के शेफील्ड में 12 से 18 साल की बच्चियों से यौन शोषण करने वाले तीन सगे भाइयों को जेल की सजा सुनाई गई है। 'Killer' उपनाम वाले मुख्य आरोपी अमर इलियास को 27 साल की सख्त कैद मिली है।

ब्रिटेन के शेफील्ड में लगभग दो दशक पहले चार बच्चियों और एक महिला का यौन शोषण करने वाले तीन सगे भाइयों को अदालत ने सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी खुद को 'किलर' कहलवाता था और ट्रायल शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान फरार हो चुका है। इन तीनों भाइयों को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। तीनों पाकिस्तान के हैं।
12 से 18 साल की बच्चियों को बनाया शिकार
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने 41 वर्षीय अमर इलियास, 38 वर्षीय कामरान इलियास और 39 वर्षीय कमर इलियास को 2004 से 2007 के बीच किए गए जघन्य अपराधों का दोषी पाया है। उस समय पीड़ितों की उम्र महज 12 से 18 साल के बीच थी। मुख्य आरोपी अमर को पांच पीड़ितों के खिलाफ 20 अपराधों का दोषी ठहराया गया है। वहीं, उसके दोनों छोटे भाइयों कामरान और कमर को एक बच्ची के साथ हुए पांच यौन अपराधों का दोषी पाया गया है।
मुख्य आरोपी को 27 साल की सजा, गिरफ्तारी का वारंट जारी
शेफील्ड क्राउन कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में अपना फैसला सुनाया। पाकिस्तान भाग चुके अमर इलियास को उसकी गैर-मौजूदगी में 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, कमर को 10 साल और कामरान को 3 साल की कैद की सजा मिली है। जज पीटर हैम्पटन ने अमर को एक "खतरनाक और शिकारी यौन अपराधी" करार दिया है। साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों से उसे जल्द तलाशने का आग्रह करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी कर दिया गया है।
खौफ फैलाने के लिए रखा था 'किलर' नाम
नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) के 'ऑपरेशन स्टोववुड' के तहत इन भाइयों पर साल 2023 में आरोप तय किए गए थे। एजेंसी के मुताबिक, जब ये अपराध शुरू हुए तब इन आरोपियों की उम्र 17-18 साल के करीब थी। अमर ने उसी दौरान 13 से 18 साल की चार अन्य लड़कियों के साथ भी रेप और यौन शोषण किया था। लोगों में अपना खौफ बनाए रखने के लिए वह 'किलर' उपनाम का इस्तेमाल करता था और अपनी इसी हिंसक छवि का फायदा उठाकर पीड़ितों को डराता-धमकाता था।
'बुरे सपने आज भी डराते हैं' - पीड़ितों का छलका दर्द
अदालत में पीड़ितों ने अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए। तीनों भाइयों की हैवानियत का शिकार हुई एक महिला ने बताया कि इस आघात ने उसकी जिंदगी के हर हिस्से को बर्बाद कर दिया है और उसे आज भी भयानक सपने आते हैं। एक अन्य पीड़िता, जो घटना के वक्त करीब 13 साल की थी, उसने बताया कि जब वह अपनी दोस्त के घर सो रही थी तब अमर ने उसके साथ रेप किया था। एक अन्य महिला ने कोर्ट में अमर इलियास को 'कायर' बताते हुए कहा कि वह अपने किए की सजा का सामना करने से भाग रहा है, लेकिन वे अब अपनी जिंदगी दोबारा संवारेंगी।
लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


