सबसे ज्यादा लाशें टॉयलेट में मिलीं, पब में आग से 27 लोग मरे; डरावना था मंजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लग गई है, जिसमें 27 लोगों की जलकर और दम घुटकर मौत हो गई। वहीं, 63 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि इनमें से 22 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। आग की वजह की जांच जारी है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लग गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने दुर्घटना स्थल पर संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बचावकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के मुख्य दरवाजे से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब भी बड़ी संख्या में लोग गायब हैं।

खबर है कि रात करीब 11 बजकर 57 मिनट पर हुए इस हादसे में 63 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद तुरंत हरकत में आए दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया था। आग की शुरुआत स्टेज एरिया के पास बताई जा रही है।

कैसे लगी आग

बीबीसी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बताया है कि उन्होंने आग लगने से परफॉर्म कर रहे एक संगीतकार से बात की थी। उन्होंने बताया, 'उसने बताया कि कल आउट स्विच के पास आग लगी थी और उसके बाद घटनाक्रम तेजी से हुए। धमाके हो रहे थे और सभी लोग धुएं और लपटों से दूर भाग रहे थे।'

उन्होंने आगे कहा, 'कई लोग इसलिए भी नहीं बच पाए, क्योंकि वो बाहर नहीं निकल पाए। इसकी वजह थी कि वो बिल्डिंग के पीछे चले गए थे और धुएं और लपटों से बचने के लिए टॉयलेट में छिपने की कोशिश कर रहे थे और वहीं हमें सबसे ज्यादा शव मिले है।'

खबरें हैं कि यह घटना Rong Beer Na Lat Phrao बार में हुई है। यह बैंकॉक के चाटुचाक डिस्ट्रिक्ट में है। रिपोर्ट के अनुसार, आग पर काबू पाए जाने के बाद बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग्स रखे थे। वहीं, अंदर का पूरा फर्नीचर, दीवारें और सीलिंग काले हो गए थे और टूटकर गिर रहे थे। फिलहाल, इस हादसे की जांच जारी है।

जांच में क्या पता चला

शुरुआती जांच में पता चला है कि पब में दो इमरजेंसी एग्जिट थे। इनमें से एक किचन के पास से गुजरता है। अब इस बात की जांच हो रही है कि क्या इन रास्तों पर जरूरी सुरक्षा का ध्यान रखा गया था। वहीं, प्रशासन पब के परमिट की समीक्षा करने की तैयारी कर रहा है।

चश्मदीद टैक्सी ड्राइवर सुरीन जयहार्न ने कहा कि आग की लपटें बार के दरवाजे से सड़क की ओर आ रही थीं। उन्होंने बचकर निकलने में करीब 5 लोगों की मदद की। ड्राइवर ने कहा कि उन्होंने आग की लपटों को बुझाने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया। जबकि, एक अन्य ड्राइवर एक महिला को खतरे से दूर लेकर गया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।