Hindi Newsविदेश न्यूज़19 killed and 66 injured in major Russian attack on Ukraine
रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले, 19 लोगों की मौत और 66 घायल

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले, 19 लोगों की मौत और 66 घायल

संक्षेप:

यूक्रेन में मंगलवार देर रात रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए तथा 66 अन्य घायल हो गए। ये हमले रूस द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को बड़े पैमाने पर निशाना बनाने की चल रही मुहिम का हिस्सा थे, जिसके कारण कई इलाकों में आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी।

Nov 19, 2025 05:53 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूक्रेन में मंगलवार देर रात रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए तथा 66 अन्य घायल हो गए। ये हमले रूस द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को बड़े पैमाने पर निशाना बनाने की चल रही मुहिम का हिस्सा थे, जिसके कारण कई इलाकों में आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी। ल्विव, खार्किव और इवानो-फ्रांकिव्स्क जैसे अन्य शहरों पर भी हमले हुए, लेकिन सबसे ज्यादा नागरिक हताहत पश्चिमी शहर टेरनोपिल में हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तुर्की में कूटनीतिक बातचीत करने वाले हैं। गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, टेरनोपिल में रात के समय दो नौ मंजिला आवासीय इमारतों पर हमला किया गया। इस हमले में 66 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में 476 डिकॉय ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 48 मिसाइलें छोड़ीं।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि आम नागरिक जीवन पर किया गया हर बेशर्म हमला यह साबित करता है कि रूस पर युद्ध रोकने के लिए अभी दबाव नाकाफी है। उन्होंने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने और उन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने के प्रयासों के तहत बुधवार को तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मुलाकात करेंगे।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर उत्तर-पूर्वी खार्किव में रूसी ड्रोन हमलों से दो लड़कियों सहित 46 लोग घायल हो गए। खार्किव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने टेलीग्राम पर बताया कि ड्रोन हमलों ने कम से कम 16 आवासीय भवनों, एक एम्बुलेंस स्टेशन, स्कूल और अन्य नागरिक ढांचों को निशाना बनाया।

इधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि मंगलवार को यूक्रेन ने रूसी शहर वोरोनिश पर अमेरिका निर्मित चार एटीएसीएमएस मिसाइलें दागीं। मंत्रालय के अनुसार सभी चार मिसाइलों को मार गिराया गया, लेकिन उनके मलबे से एक अनाथालय और एक वृद्धाश्रम को नुकसान पहुंचा। मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।