चलती ट्रेन में दारोगा ने की छेड़खानी, यात्रियों की पिटाई के बाद जेल

Malay, Last updated: Tue, 10th Dec 2019, 9:49 AM IST
छेड़खानी की घटना रोकने की जिम्मेदारी जिसपर है वही घटना कर रहा है। सोमवार को पाटलिपुत्रा स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने एक दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह मुंगेर जिला बल में तैनात था। सीमांचल...
चलती ट्रेन में दारोगा ने की छेड़खानी, यात्रियों की पिटाई के बाद जेल

छेड़खानी की घटना रोकने की जिम्मेदारी जिसपर है वही घटना कर रहा है। सोमवार को पाटलिपुत्रा स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने एक दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह मुंगेर जिला बल में तैनात था। सीमांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रही दो सगी बहनों दारोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद यात्रियों ने पुलिस को सौंपने से पहले दारोगा की जमकी पिटाई कर दी। जीआरपी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दोनों बहनों को छेड़ा
जोगबनी से आनंद बिहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस सोमवार को आनंद विहार के लिए निकली थी। टे्रन की स्लीपर बोगी में दो सगी बहने यात्रा कर रही थी। एक ही बर्थ पर दोनों बैठी हुई थी। लड़कियों का आरोप है कि दारोगा रात में पहले एक लड़की के साथ छेड़खानी किया लेकिन वह संकोच के कारण विरोध नहीं की। थोड़ी ही देर बाद दारोगा ने दूसरी बहन से भी छेड़खानी करने लगा। इस पर वह शोर मचा दी। शोर सुनते ही स्लीपर बोगी के सभी यात्री मौक पर पहुंच गए और दारोगा को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने 182 पर घटना की जानकारी दे दी और पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस ने ट्रेन के पहुंचते ही स्लीपर बोगी से आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।

दारोगा ने कहा नहीं किया छेड़खानी
जीआरपी पाटलिपुत्रा का कहना है कि आरोपित दारोगा का नाम रिंकू रंजन है वह मुंगेर जिला बल में तैनात है। पुलिस का कहना है कि आरोपित दारोगा ने बताया कि वह खिड़की बंद कर रहा था इस दौरान गलती से हाथ लग गया लड़कियों ने इस पर शोर मचा दिया। जीआरपी का कहना है कि आरोपित दारोगा के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें