पांच हजार साल पुरानी पेंटिंग मिली

Malay, Last updated: Mon, 2nd Dec 2019, 1:28 PM IST
स्पेन के बाडाजोस प्रांत के सैन जुआन में मौजूद पौराणिक गुफाओं में शोधकर्ताओं की टीम ने 5000 साल पुरानी पेंटिंग की खोज की है। गुफाओं पर बनी यह पेंटिंग चार इंच लंबी है और इसमें कुछ अजीबो-गरीब आकार बने...
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्पेन के बाडाजोस प्रांत के सैन जुआन में मौजूद पौराणिक गुफाओं में शोधकर्ताओं की टीम ने 5000 साल पुरानी पेंटिंग की खोज की है। गुफाओं पर बनी यह पेंटिंग चार इंच लंबी है और इसमें कुछ अजीबो-गरीब आकार बने हुए हैं। इसमें तीर के साथ-साथ कई अन्य तरह के निशान भी बने हुए हैं। यह पेंटिंग ऐतिहासिक शोधकर्ता ऑगस्टिन पालोमो द्वारा खोजी गई है। वे वहां डोमेन नामक मकबरे की खोज करने गए थे जब उनकी नजर इस पेंटिंग पर पड़ी। 

पहले भी मिली थीं पेंटिंग: इस गुफा के आस-पास मौजूद दो गुफाओं में भी 20 साल पहले भी दो ऐतिहासिक पेंटिंग मिली थीं। सिएरा डे ला कारवा गुफा में 'रिस्को दे सैन ब्लास' नामक पेंटिंग मिली थी और अजागला गुफा में एक अन्य पेटिंग मिली थी। इन गुफाओं में तीन लाख से लेकर तीस हजार साल पहले तक इंसान रहते थे। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें