दीपिका को पर्दे पर भी चाहिए रणवीर का साथ

Malay, Last updated: Sun, 5th Jan 2020, 5:49 PM IST
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में नजर आएंगी। ऐसा नहीं है कि दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मगर इस बार दोनों एक अलग किस्म की फिल्म में साथ...
Deepika Padukone

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में नजर आएंगी। ऐसा नहीं है कि दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मगर इस बार दोनों एक अलग किस्म की फिल्म में साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘गलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी पीरियड ड्रामा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पहली बार दोनों किसी रियलिस्टिक फिल्म में साथ आए हैं। इस फिल्म में काम करके दीपिका का अनुभव इतना शानदार रहा कि वह आगे भी रियलिस्टिक फिल्मों में रणवीर के साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने ऐसा कहा। दीपिका ने कहा कि इस फिल्म में काम करना एक शानदार बदलाव रहा। रणवीर के साथ रियलिस्टिक फिल्म में काम करने का अनुभव मजेदार रहा, क्योंकि इस फिल्म में काम करते हुए उस किस्म के डायलॉग नहीं बोलने पड़े, जैसे कि पिछली तीनों फिल्मों में बोलने पड़ते थे। यह बदलाव काफी रिफ्रेशिंग था। किरदार भी बिल्कुल अलग हैं। इतना अलग कि मुझे याद करना पड़ा कि यह वही एक्टर है, जिसके साथ मैं काम कर चुकी हूं। फिल्म करने के बाद हम एक-दूसरे की ओर देखते और कहते हमें इस तरह की और फिल्मों में काम करना चाहिए। बता दें कि कबीर खान निर्देशित ‘83’ कपिल देव की बायोपिक है। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगी। 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें