चीन ने फंसे भारतीयों को वापस लाने में डाला रोड़ा

Malay, Last updated: Sun, 23rd Feb 2020, 2:22 PM IST
कोरोना वायरस के खौफ के बीच चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने में चीन अड़ंगा डाल रहा है। वुहान की ओर भेजे जाने वाले विशेष विमान को चीन ने अब तक मंजूरी नहीं दी है। भारत ने रविवार को चीन पर यह आरोप...
Corona Virus Havoc

कोरोना वायरस के खौफ के बीच चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने में चीन अड़ंगा डाल रहा है। वुहान की ओर भेजे जाने वाले विशेष विमान को चीन ने अब तक मंजूरी नहीं दी है। भारत ने रविवार को चीन पर यह आरोप लगाया है। वुहान में अभी 100 से अधिक भारतीय फंसे हुए हैं।

चीन ने दी सफाई
भारत गुरुवार को ही वायु सेना के सबसे बड़े मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को चिकित्सकीय सामग्री के साथ चीन भेजने वाला था। यह वापसी में वुहान व हुबेई प्रांत में फंसे नागरिकों को स्वदेश लाता। सूत्रों ने शनिवार को बताया, चीन ने जापान, यूक्रेन और फ्रांस की उड़ानों को 16 से 20 फरवरी के बीच संचालन की अनुमति दी थी, लेकिन भारत के अनुरोध को अभी तक मंजूरी नहीं मिली। भारत के आरोप पर चीन दूतावास के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा है कि 'हमने भारतीय नागरिकों के वापस जाने में पूरी मदद मुहैया कराई। दोनों देशों के विभाग इस संबंध में लगातार बातचीत कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि चीन जानबूझ कर भारतीय विमान को चीन आने की मंजूरी नहीं दे रहा है।

दुनियाभर में 77 हजार से अधिक लोग संक्रमित:
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अबतक 77 हजार से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अकेले चीन में 76 हजार से ज्यादा प्रभावित हैं। यहां 2,345 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं,इटली में कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया।  

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें