फोटो गैलरी

Hindi Newsएक रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा है : टिस्का चोपड़ा

एक रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा है : टिस्का चोपड़ा

फिल्म ‘तारे जमीं पर’ से चर्चा में आईं टिस्का चोपड़ा अब तक करीब 45 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह फिल्म लेखिका हैं, निर्माता बन चुकी हैं, फिल्म निर्देशक भी बनने वाली हैं। अब वह टीवी शो...

एक रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा है : टिस्का चोपड़ा
नई दिल्ली, स्मार्ट डेस्कSun, 16 Jun 2019 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म ‘तारे जमीं पर’ से चर्चा में आईं टिस्का चोपड़ा अब तक करीब 45 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह फिल्म लेखिका हैं, निर्माता बन चुकी हैं, फिल्म निर्देशक भी बनने वाली हैं। अब वह टीवी शो 'सावधान इंडिया' की प्रस्तोता हैं और वेबसीरीज में भी काम कर रही हैं। 

- अगर अभिनेत्री नहीं होतीं, तो आप क्या होतीं?
चूंकि मैं प्रसिद्ध वास्तुकार, फ्रैंक गेहरी के कार्यों से प्रभावित हूं, इसलिए मैं उनके जैसी होतीं।

- एक अभिनेता जिसकी आप वाकई प्रशंसक हैं?
मेरिल स्ट्रीप।

- एक फिल्म शैली जिसे आप आजमाना चाहतीं हैं?
मैं एक रोमांटिक फिल्म करने की कोशिश कर रहीं हूं।

- एक प्रशंसक ने आपके लिए कौन सी सबसे बड़ी बात की है?
एक आदमी ओमान से आया, मेरे घर के बाहर तीन से चार दिनों तक अपनी कार में सोया और वह मुझसे हाथ मिलाना चाहता था। यह मेरे लिए डरावना भी था।

- आप ट्रोल को कैसे संभालतीं हैं?
उन पर कोई ध्यान ही नहीं देती।

- आप की नजर में प्यार की क्या परिभाषा है?
प्यार का वर्णन कर पाना कठिन है। यह कुछ इस तरह है कि आप सामने वाले व्यक्ति को किसी भी चीज में अपने से पहले रखेंगे।

- एक चीज जो आप अपनी मां से बेहतर कर सकती हैं?
मेकअप।

- एक बात जो आपके बारे में किसी को पता नहीं है?
मैं ठंडे दही के लिए कुछ भी कर सकती हूं। इसके लिए मीलों का सफर तय कर सकती हूं। मेरे पास इससे भरा टब भी होगा तो मैं किसी के साथ साझा नहीं करूंगी।

- आपका सर्वकालिक पसंदीदा टीवी शो कौन सा है?
ब्रेकिंग बैड।

- टीवी पर शो की एंकरिंग करने का क्या अनुभव रहा?
सावधन इंडिया जैसे शो का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगा है, जो अपराध के बारे में जागरूक करता है।

- यदि आप एक दिन एक आदमी के रूप में जागती हैं, तो आप क्या करेंगी?
सोने के लिए वापस चली जाऊंगी।

- और शादी की सबसे अच्छी बात क्या है?
यह एक दोस्त के साथ लंबे समय तक सोने के बराबर है।

- संकट में आपकी क्या रणनीति है?
हर संकट एक अलग रणनीति की मांग करता है। हालांकि मैं शांत स्वभाव की हूं। मैं पंजाबी और  बौद्ध संस्कृति का अच्छा मिश्रण हूं।

- दिल्ली के बारे में क्या पसंद है?
वहां की सर्दियां, खाना और सड़कें।

- अपना फिटनेस मंत्र? 
योगा। 

जीवन परिचय
टिस्का चोपड़ा का जन्म प्रसिद्ध पंजाबी परिवार में 1 नवंबर 1973 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। वह मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की पोती हैं।  टिस्का ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई एपीजे स्कूल से की उसके बाद स्नातक दिल्ली यूनवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से पूरा किया। टिस्का को कॉलेज के दिनों से ही अभिनय में खास रुचि थी इसलिए पढ़ाई खत्म होने के बाद वह मुंबई चलीं आयीं। उन्होंने यहां आकर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और फिरोज अब्बास खान से अभिनय के गुर सीखे। टिस्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म प्लेटफार्म से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी थे। उनका दमदार अभिनय दर्शकों को अनिल कपूर के शो 24 में देखने को मिला। इस शो में उन्होंने अनिल कपूर की पत्नी का निभाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें