फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़दिमाग को सक्रिय रखती हैं ये अच्छी आदतें

दिमाग को सक्रिय रखती हैं ये अच्छी आदतें

कोई व्यक्ति दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं है तो इसका सीधा असर उसके काम और व्यवहार पर पड़ता है। दिमागी रूप से फिट रहने के लिए आपके दिमाग में अलग-अलग तरह के विचार आने चाहिए। साथ ही आपका जिज्ञासु प्रवृत्ति...

दिमाग को सक्रिय रखती हैं ये अच्छी आदतें
Malayनई दिल्ली, स्मार्ट डेस्कSun, 06 Oct 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कोई व्यक्ति दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं है तो इसका सीधा असर उसके काम और व्यवहार पर पड़ता है। दिमागी रूप से फिट रहने के लिए आपके दिमाग में अलग-अलग तरह के विचार आने चाहिए। साथ ही आपका जिज्ञासु प्रवृत्ति का होना भी जरूरी है। 

जिज्ञासु प्रवृत्ति वाले लोग हमेशा कुछ न कुछ रचनात्मक करने के बारे में सोचते रहते हैं। इस तरह की आदत स्वस्थ दिमाग का निर्माण करती है। अपने आस-पास होने वाली चीजों के प्रति उत्सुकता होना आम बात है, लेकिन जरूरी यह है कि आप इन चीजों को किस तरह समझते हैं और किस तरह काम करते हैं। यह सब दिमाग की कुशलता पर निर्भर करता है।

दिमागी कसरत 
कई शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि दिमाग को स्वस्थ रखने में खेल अहम भूमिका निभाते हैं। सुडोकू और शतरंज जैसे तर्क शक्ति पर आधारित खेल और वर्ग पहेली दिमाग की सोचने की गति और याद्दाश्त बढ़ाते हैं। 
ध्यान करें : प्रतिदिन मेडिटेशन यानि ध्यान करने की आदत व्यक्ति को दिमागी रूप से स्वस्थ बनाती है। इससे आप दिमागी रूप से फिट रहने के साथ ही शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। जिन लोगों को अनिद्रा की परेशानी होती है, उनके लिए भी ध्यान करना फायदेमंद साबित होता है।

भोजन पर रखें ध्यान
दिमागी रूप से फिट रहने के लिए जरूरी है कि ऐसे आहार का सेवन करें जो शरीर के साथ ही दिमाग के लिए भी फायदेमंद साबित हो। आपको फैट से भरपूर भोजन करना चाहिए। विशेष तौर पर मछली का तेल और ऑलिव ऑयल आपको दिमागी तौर पर फिट रखता है।

कहानियां पढ़ें 
अपने अनुभवों को दोस्तों के साथ शेयर करें इससे आपकी याद्दाश्त मजबूत होती है। साथ ही कहानियां पढ़ने की आदत भी मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है।  

कुछ नया सीखें 
नई चीजें सीखकर भी दिमाग को फिट रखा जा सकता है।  साहित्य पढ़ें, खाना बनाने की विधि के बारे में पढ़ें और खराब चीजों से किस तरह बच्चों के खिलौने बनाएं जाएं यह जानें। इससे दिमाग अलग-अलग तरह से सोचेगा और स्वस्थ रहेगा। 

व्यायाम है जरूरी
शारीरिक व्यायाम भी एक तरह से दिमागी कसरत ही है। व्यायाम करने के दौरान होने वाली हलचल का असर सीधे दिमाग की नसों पर पड़ता है। नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने की आदत व्यक्ति को दिमागी रूप से स्वस्थ बनाती है।