फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगाभ्यास से बनाए रखें शरीर पर संतुलन

योगाभ्यास से बनाए रखें शरीर पर संतुलन

पार्किंसन शरीर के संतुलन से जुड़ी ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसके कारणों की अब तक सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीमारी में व्यक्ति का सेंट्रल नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें...

योगाभ्यास से बनाए रखें शरीर पर संतुलन
नई दिल्ली, स्मार्ट डेस्कSat, 19 Oct 2019 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पार्किंसन शरीर के संतुलन से जुड़ी ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसके कारणों की अब तक सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीमारी में व्यक्ति का सेंट्रल नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो इस बीमारी को फिजियोथेरेपी, सर्जरी या योगासनों की मदद से बढ़ने से रोका जा सकता है।

ताड़ासन 
ताड़ासन योग मुद्रा पैर से लेकर दोनों भुजाओं और शरीर र्में ंखचाव लाने के लिए और लंबाई बढ़ाने के लिए बहुत ही प्रभावी होता है। इसके अलावा भी यह आसन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह विभिन्न विकारों से हमें दूर रखता है। ताड़ासन दिन में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भोजन करने के बाद ही अगर यह आसन करना चाहते हैं तो करीब चार से छह घंटे पहले भोजन कर लें। 

प्राणायाम
अनुलोम-विलोम प्राणायाम मस्तिष्क में संतुलन लाता है। यह हमारी विचार करने की शक्ति और भावनाओं में समन्वय लाता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के दौरान जब हम गहरी सांस भरते हैं तो शुद्ध वायु हमारे खून के दूषित पदार्थों को बाहर निकाल देती है। 

ऊध्र्व हस्तानासन
ऊध्र्व हस्तानासन का मतलब है उठे हुए हाथों की मुद्रा। इस आसन का अभ्यास आपको मानसिक और शारीरिक लाभ देता है। इसके अभ्यास से कब्ज मिटती है और पसलियों का दर्द दूर होता है। इस आसन को करने से साइटिका का दर्द तथा कमर व जांघों का दर्द समाप्त होता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें