फोटो गैलरी

Hindi Newsसलमान के झांसे में नहीं आईं प्रियंका

सलमान के झांसे में नहीं आईं प्रियंका

सलमान खान ने पहली बार प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ‘भारत’ छोड़ने को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने देसी गर्ल पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैं प्रियंका का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।...

सलमान के झांसे में नहीं आईं  प्रियंका
नई दिल्ली स्मार्ट टीम Wed, 22 May 2019 09:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सलमान खान ने पहली बार प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ‘भारत’ छोड़ने को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने देसी गर्ल पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैं प्रियंका का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। ‘भारत’ की शूटिंग शुरू होने वाली थी। महज पांच दिन पहले प्रियंका मेरे पास आईं और उन्होंने मुझे बताया कि वह हमारी फिल्म छोड़ रही हैं। अब अगर प्रियंका फिल्म न छोड़तीं तो हमें भला कैटरीना कैसे मिलतीं। जो होता है, अच्छे के लिए ही होता है। प्रियंका ने मुझसे कहा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकतीं क्योंकि वह शादी करने जा रही हैं। फिर मैंने उनसे कहा कि कोई नहीं शादी कर लो। हम शूटिंग की डेट आगे-पीछे कर देंगे लेकिन प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शादी में कितना वक्त लगेगा। वह हमसे गुजारिश करने तो आई नहीं थीं, बल्कि बताने आई थीं। लिहाजा उन्हें मनाने का तो कोई मतलब ही नहीं था। हालांकि मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। जब वह नहीं मानीं तो  मैंने भी बोल दिया कोई नहीं, जैसी आपकी मर्जी।  कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो एक फिल्म के लिए अपना सब कुछ त्याग देते हैं लेकिन प्रियंका ने अपने पति के लिए फिल्म की कुर्बानी दे दी। ऐसा दिल हर किसी के पास नहीं होता।’ 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें