फोटो गैलरी

Hindi Newsजिस सर्जरी के सवाल पर भड़कीं साकी साकी गर्ल कोएना मित्रा, जानिए उसके बारे में सबकुछ

जिस सर्जरी के सवाल पर भड़कीं साकी साकी गर्ल कोएना मित्रा, जानिए उसके बारे में सबकुछ

‘साकी साकी’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री कोएना मित्रा ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में पहली बार उन्होंने अपनी गलत प्लास्टिक सर्जरी पर बात की। कोएना ने कहा,...

जिस सर्जरी के सवाल पर भड़कीं साकी साकी गर्ल कोएना मित्रा, जानिए  उसके बारे में सबकुछ
हिन्दुस्तान स्मार्ट डेस्क,नई दिल्ली।Wed, 02 Oct 2019 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

‘साकी साकी’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री कोएना मित्रा ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में पहली बार उन्होंने अपनी गलत प्लास्टिक सर्जरी पर बात की। कोएना ने कहा, ‘कई कलाकारों ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई  है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है जैसे कि यह कोई अपराध या पाप हो। यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है पर मेरा इसके बारे में बात करने का अब मन नहीं है। मैंने इस बारे में बताया और यही वजह है कि मीडियावाले मेरा पीछा नहीं छोड़ते। भले ही अब इस बात को आठ-नौ साल हो गए हैं लेकिन लोग मुझसे इस बारे में सवाल पूछना बंद नहीं करते हैं।’ दरअसल, अपने चेहरे को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में कोएना अभिनय के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं। वहीं, बाद में  निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। 

क्या है प्लास्टिक सर्जरी 

बेहतर लुक के लिए आज लोग बड़ी रकम खर्च करने में पीछे नहीं रहते। स्मार्ट और ब्यूटीफुल दिखने की उनकी चाहत प्लास्टिक सर्जरी के जरिए मूर्त रूप ले रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं प्लास्टिक  सर्जरी क्या बला है।  अपने शरीर का कोई अंग पसंद नहीं आ रहा है तो प्लास्टिक सर्जरी से उसे खूबसूरत बना सकते हैं| प्लास्टिक सर्जरी एक बाह्य चीज है जिसमे आपके शरीर के उस हिस्से में कुछ ऐसे विशेष तरीके की चीजे लगाईं जाती हैं, जो आपकी त्वचा के जैसी दिखती हैं, लेकिन वो प्राकृतिक नहीं होतीं| इसका फायदा यही है की आपका वह अंग या आप वैसे दिखने लगते है जैसा की आप दिखना चाहते है | इससे खुद पर आपका विश्वास बढ़ता है | आप अगर प्लास्टिक सर्जरी कराने जा रहे हैं, तो पहले इसके बारे में अच्छी तरह जान लें। साथी ही कुछ ऐसे लोगों से मिलें, जो इस दौर से गुजर चुके है। संबंधित डाक्टर के ट्रैक रिकार्ड  का  भी ठीक से अध्ययन कर लें। 
प्लास्टिक सर्जरी से अंगों में आए बदलाव जीवनभर आपके साथ रहेंगे| इस नए बदलाव को जीवन भर रखने के लिए आपको मानसिक तौर पर तैयार होना चाहिए| जब आपके शरीर में बाहर से कोई चीज डाली जायेगी और तो इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। कई बार शरीर में हार्मोनल चेंजेस भी होने लगते हैं, जो स्वास्थ और त्वचा पर बुरा असर डाल सकते हैं। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें