फोटो गैलरी

Hindi Newsकहां सबसे बेहतर सुविधाएं हैं, इसे ध्यान में रख फॉर्म भर रहीं छात्राएं

कहां सबसे बेहतर सुविधाएं हैं, इसे ध्यान में रख फॉर्म भर रहीं छात्राएं

राजधानी के कॉलेजों में दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। छात्राएं विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाएं और ग्रेड के अनुसार अपने च्वाइस फॉर्म में कॉलेजों के नाम डाल रही हैं। ऐसे में कॉलेजों ने भी नए सत्र...

कहां सबसे बेहतर सुविधाएं हैं, इसे ध्यान में रख फॉर्म भर रहीं छात्राएं
पटना । स्मार्ट रिपोर्टरSun, 19 May 2019 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के कॉलेजों में दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। छात्राएं विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाएं और ग्रेड के अनुसार अपने च्वाइस फॉर्म में कॉलेजों के नाम डाल रही हैं। ऐसे में कॉलेजों ने भी नए सत्र के लिए कई तैयारियां कर रखी हैं। किसी ने छात्राओं को शिकायत के लिए सेल का गठन किया है तो किसी कॉलेज ने छात्राओं को हुनरमंद बनाने का जिम्मा उठाया है। पाटलिपुत्रा विवि के विभिन्न महिला कॉलेजों में नए सत्र में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

जेडी वीमेंस कॉलेज में स्टूडेंट ग्रीवांस सेल 
जेडी वीमेंस कॉलेज में नए सत्र से छात्राएं कॉलेज में  शिकायत कर पाएंगी। मनचलों से निपटने के साथ महिला संबंधी अन्य शिकायतों का भी यहां निपटारा होगा। नए सत्र में कॉलेज उन्हें महफूज रखने के लिए कई कवायद कर रहा है। इसमें  स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल सबसे प्रमुख है। मई में इसका गठन हुआ है, ताकि छात्राओं को किसी भी तरह की समस्या हो तो वे सीधे कमिटी तक पहुंच पाएं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुधा ओझा ने कहा कि छात्राओं को नए सत्र में कई सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें स्टूडेंट्स ग्रीवांस सेल और डिस्पेंसरी प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि नए सत्र से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की भी सुविधा मिलेगी। कॉलेज में इसके लिए डिस्पेंसरी खोला जाएगा, जहां उन्हें चौबीसों घंटे यह सुविधा मिल पाएगी। इसमें छात्राओं की काउंसिलिंग की भी व्यवस्था होगी।

पढ़ाई के दौरान कमाई भी 
अरविंद महिला कॉलेज में छात्राओं को पढ़ने के साथ-साथ कमाने का भी जरिया मिलेगा। कॉलेज ने इसके लिए अर्निंग व्हाइल लर्निंग फिर योजना चलाई है। इसमें छात्राएं ही छात्राओं को हुनरमंद बनाएंगी। सिलाई-कढ़ाई, बुनाई से लेकर ब्यूटिशियन कोर्स की जानकारी छात्राओं को दी जाएगी। इच्छुक छात्राएं क्लास के बाद इसकी एक्ट्रा क्लास कर पाएंगी। कॉलेज की प्रॉक्टर डॉ. बी मौर्या ने बताया कि हमलोग छात्राओं को कॉलेज से हुनरमंद बनाने और पढ़ाई के साथ रोजगार से जोड़ने की कवायद कर रहे हैं। नए सत्र में और भी नई सुविधाएं मिलेंगी, जिनके लिए हमलोग प्लानिंग कर रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज में ई-लाइब्रेरी में टेक्निकल ट्रेनिग भी दी जाएगी।

आरकेडी कॉलेज में लैंग्वेज लैब व ई-लाइब्रेरी भी
आरकेडी (रामकृष्ण द्वारिका) कॉलेज राजधानी के अशोकनगर इलाके में स्थित है। यह पाटलिपुत्र विवि का एक महत्वपूर्ण कॉलेज है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा. रामाकांत शर्मा ने बताया कि इस कॉलेज ने हाल के वर्षों में तेजी से प्रगति की है। संसाधनों में बढ़ोतरी के साथ-साथ कॉलेज के एकेडमिक माहौल में भी तेजी से बदलाव आया है। छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में लैंग्वेज लैब और ई- लाइब्रेरी की भी व्यवस्था है। साथ ही यहां तीनों संकायों की पढ़ाई होती है।  कॉलेज के प्राचार्य डा़ बलराम सिंह ने बताया कि छात्रों की संख्या में उत्तरोत्तर विकास जारी है। सीमित संसाधनों में छात्रों की बेहतर पढ़ाई हो रही है। यहां भूगोल विभाग की स्थिति सबसे बेहतर है जबकि अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान विभाग की स्थिति भी काफी अच्छी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें