फोटो गैलरी

Hindi Newsबारिश के बाद उमस भरी गर्मी, फिर चली गर्म पछुआ हवा

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी, फिर चली गर्म पछुआ हवा

राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में फिर से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से खिल रही चिलचिलाती धूप के कारण लू जैसे हालात हैं। दिन में बीच-बीच में छा रहे बादल भले ही तपिश से थोड़ी राहत दे रहे हैं, लेकिन...

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी, फिर चली गर्म पछुआ हवा
पटनाTue, 25 Jun 2019 06:40 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में फिर से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से खिल रही चिलचिलाती धूप के कारण लू जैसे हालात हैं। दिन में बीच-बीच में छा रहे बादल भले ही तपिश से थोड़ी राहत दे रहे हैं, लेकिन आर्द्रता अधिक होने के कारण तेज उमस के साथ प्रचंड गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़कर 39.4 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रात का पारा भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चला गया है। यदि 24 घंटे इसी तरह के हालात रहते हैं और तापमान एक से दो डिग्री ऊपर जाता है तो फिर से लू की घोषणा हो जाएगी। 

मानसून के आगमन के बाद रुकी बारिश
मानसून की पहली बारिश से गर्मी से राहत तो मिली। लेकिन, इसके बाद सिस्टम कमजोर हो गए। इसका सीधा असर प्रदेश के तापमान पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बंगाल और झारखंड के रास्ते नमी लगातार बिहार आ रही है। सोमवार को पटना में भी दक्षिणी हवा चली है। मानसून के दौरान गया के इलाके से भी बादल पटना की ओर आते हैं। इसके साथ चल रही पछुआ हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे तक चली जा रही है। यूपी से आने वाली गर्म हवा के कारण भी इतनी तेज गर्मी महसूस हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें