फोटो गैलरी

Hindi Newsखुशियों को घर लाएगा मुख्य दरवाजा

खुशियों को घर लाएगा मुख्य दरवाजा

घर में सकारात्मक ऊर्जा जहां तरक्की और समृद्धि की राह खोलती है तो नकारात्मक ऊर्जा दोनों को दूर करने का काम करती है। वास्तु के अनुसार ऊर्जा का प्रवाह घर में दरवाजे से भी होता है। मान्यता है कि घर का...

खुशियों को घर लाएगा मुख्य दरवाजा
नई दिल्ली, स्मार्ट डेस्कFri, 05 Jul 2019 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में सकारात्मक ऊर्जा जहां तरक्की और समृद्धि की राह खोलती है तो नकारात्मक ऊर्जा दोनों को दूर करने का काम करती है। वास्तु के अनुसार ऊर्जा का प्रवाह घर में दरवाजे से भी होता है। मान्यता है कि घर का मुख्य दरवाजा हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए, इससे घर में खुशहाली की राह प्रशस्त हो जाती है। 

नई ऊर्जा से भर उठेगी जिंदगी 
अगर हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा है तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे, अगर नकारात्मक ऊर्जा ने हमें घेर रखा है तो कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में। 

वास्तु के अनुसार अपने घर के गेट को कभी बाहर की तरफ न खोलें। माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर धकेल देता है, इसलिये मुख्य गेट को घर के अंदर की ओर ही खोलना चाहिए। कुछ घरों में प्राकृतिक रोशनी नहीं आती है। ऐसे घरों में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश मुश्किल से हो पाता है। घर में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आए, ऐसी व्यवस्था करें। सुबह घर की सभी खिड़कियां खोल दें और सूरज की रोशनी आने दें। दोपहर में घर की खिड़कियां बंद ही रखें। 

सुबह के समय घर में धार्मिक संगीत बजाने से भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में होता है। घर के किसी भी हिस्से में मकड़ी का जाल है तो इसे तुरंत हटा दें। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। हमारे आसपास अगर टूटी या चटकी वस्तुएं हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें। बाथरूम का दरवाजा बंद ही रखें। जब इस्तेमाल में न हो तो टॉयलेट का ढक्कन गिरा दें। 

यही नहीं घर का प्रवेश द्वार सदैव साफ रखें। घर के आसपास यदि कोई सूखा पेड़ है तो उसे हटा दें। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। घर में शांति के लिए कपूर जलाएं। नीम की पत्तियों को सप्ताह में दो बार जलाकर घर में धुआं करें। रसोईघर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। 

लगाने से पहले जान लें ये बातें 
1- इन चीनी सिक्कों की संख्या तीन से कम नहीं होनी चाहिए और इन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे में बांधकर घर के मुख्य द्वार की कड़ी में अंदर की ओर लटकाना चाहिए। 

2- यह ध्यान रखें कि इसका सकारात्मक सिरा सदैव ऊपर की ओर ही रहे। इन सिक्कों को तिजोरी में रखने से आर्थिक समृद्धि मिलती है। इन्हें पर्स, तिजोरी, बैंक आदि में भी रखा जा सकता है। 

3- इन सिक्कों को आप लाल रंग के धागे में बांधकर अपने पर्स में भी रख सकते है। 

4- नौकरी मिलने में परेशानी हो रही है तो कमरे की दक्षिण दिशा में तीन सिक्के लटका देने चाहिए।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें