फोटो गैलरी

Hindi Newsउंगलियों में छिपे हैं भविष्य के संकेत

उंगलियों में छिपे हैं भविष्य के संकेत

हाथ की पांचों उंगलियों की बनावट, लंबाई और प्रकार का अपना महत्व है। इन सभी का हस्तरेखा में महत्वपूर्ण स्थान है। इनमें से ही एक है सबसे छोटी उंगली, जिसे कनिष्ठा कहते हैं। यह उंगली व्यक्ति के जीवन में...

उंगलियों में छिपे हैं भविष्य के संकेत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 02 May 2019 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

हाथ की पांचों उंगलियों की बनावट, लंबाई और प्रकार का अपना महत्व है। इन सभी का हस्तरेखा में महत्वपूर्ण स्थान है। इनमें से ही एक है सबसे छोटी उंगली, जिसे कनिष्ठा कहते हैं। यह उंगली व्यक्ति के जीवन में पैसों के बारे में बहुत से राज बताती है। हस्तरेखा विज्ञान में हाथ में उंगलियों के नीचे के भाग को पर्वत के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक उंगली का पर्वत अलग-अलग होता है। पर्वतों के दबे या उठे होने का व्यक्ति पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यदि पर्वत दबा है तो माना जाता है कि संबंधित ग्रह कमजोर है। लेकिन यदि उठा हुआ है तो उस ग्रह को मजबूत माना जाता है। हाथ में छोटी उंगली के नीचे के भाग को बुध क्षेत्र या बुध पर्वत माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में छोटी उंगली के नीचे का भाग उभरा हुआ, स्पष्ट और लालिमा लिया हुआ हो, तो ऐसे व्यक्ति बुध प्रधान माने जाते हैं। ऐसे लोगों में गजब की बुद्धि और चातुर्य होता है। ये लोग सफल अभिनेता होते हैं और अपने परिवार एवं बच्चों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। ऐसे लोगों में दूसरे के मन को पढ़ने की अदभुत क्षमता होती है। वे दूसरे के मन में क्या चल रहा है, यह आसानी से समझ लेते हैं। ये लोग बिजनेस में भी सफल होते हैं। साफ-सुथरे और सलीके से रहने वाले जीवनसाथी को ये सर्वाधिक पंसद करते हैं। बुध प्रधान व्यक्तियों में किसी बात के प्रति उत्सुकता का भाव अधिक होता है। ऐसे लोग जीवन में सफल वैज्ञानिक या व्यापारी होते हैं। अगर अंगूठे की बात करें, तो यदि यह जमीन की तरफ झुका है और अंगुली एवं अंगूठे के बीच बड़ा दायरा है तो आपके जीवन में पैसे बचाने में दिक्कतें आएंगी। हस्तरेखा में अंगूठे की लंबाई, आकार और उसकी बनावट भी महत्वपूर्ण योगदान रखती है। अंगूठे को देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों का पहला पोर छोटा होता है, वे लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं। वे हर काम दूसरों की सलाह से ही करते हैं। जिन लोगों का पहला पोर चौड़ाई में बना होता है वे जिद्दी होते हैं। इतना ही नहीं, जिनके पहले पोर की बनावट समकोण में है, वे बेहद शातिर होते हैं। जिन लोगों के अंगूठे का पहला पोर लम्बा होता है, वे आत्मविश्वास से भरे होते हैं। अपना मार्गदर्शन वे खुद करने के साथ ही काफी जागरूक रहते हैं। यदि अंगूठे का दूसरा भाग लम्बाई में बना हो तो इसका मतलब है कि ये लोग काफी चालाक होंगे। ऐसे लोग सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और मिलनसार होते हैं। जिन लोगों के अंगूठे का ये दूसरा पोर छोटा होता है वे ज्यादा नहीं सोचते।  जिन लोगों के अंगूठे का पोर थोड़ा अंदर की ओर दबा होता है वे काफी तेज होते हैं। वे हर बात को गंभीरता से लेते हैं। अंगूठे का तीसरा पोर शुक्र पर्वत का स्थान माना जाता है। यदि यह पोर अच्छी तरह उभरने के साथ ही गुलाबी रंगत में है तो इसका मतलब है ऐसे लोग प्यार में है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें