चंदौली। शहर के सेंट्रल कॉलोनी निवासी रेलकर्मी अनिता कुशवाहा ने महिला शक्ति के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा का बीड़ा उठाया हैं। उन्होंने महिलाओं की समूह बनाया है। इनके माध्यम से रोजाना शहर के अलग-अलग कॉलोनियों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण व स्वच्छता का संदेश देने का काम करती हैं।
जहानाबाद बिहार की मूलनिवासी अनिता कुशवाहा को रेलकर्मी पति के निधन के बाद रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको शेड में तकनीशियन के पद पर नौकरी मिली। रेलवे में नौकरी व परिवार की देखभाल के बाद भी समय निकालकर महिलाओं को जागरूक व संगठित करने के मिशन में लंबे समय से जुटी हैं। महिलाओं के समूह के साथ घर-घर जाकर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने, पॉलीथीन थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने, महिलाओं के आत्मनिर्भर व साक्षर बनने आदि का संदेश देती हैं।