पीडीडीयू नगर। कार्यालय संवाददाता
‘हिन्दुस्तान मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को दोपहर 12 बजे राजकीय बालिका महाविद्यालय में चौथे चरण के स्कूल संवाद का आयोजन होगा। कार्यशाला में उन महिलाओं को छात्राओं से रूबरू कराया जाएगा, जिन्होंने अपने संघर्ष व इच्छा शक्ति से समाज में विशेष पहचान बनाई है। विपरित परिस्थितियों में भी हार नहीं मानीं। साथ ही समाज में अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना रहीं हैं।
छात्राओं को महिलाएं अपने संघर्ष की कहानी बताएंगीं। उन्हें हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने को प्रेरित भी करेंगी। ये नारी शक्ति ऐसी हैं, जिन्होंने संघर्ष से न सिर्फ खुद को स्थापित किया बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को भी सशक्त व स्वालवलंबी बना रहीं हैं। कार्यशाला में छात्राओं को सवाल पूछने का भी मौका दिया जाएगा। इससे छात्राओं को कुछ नया सीखने व सोचने का मौका मिल सके। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में खास पहचान बना चुकी मणिकर्णिका कोल, ममता रानी व सरिता देवी छात्राओं से रूबरू होंगीं। आपके हिन्दुस्तान अखबार की ओर से मिशन शक्ति के तहत जिले के हर बालिका विद्यालयों में संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसमें महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व सशक्तिकरण में योगदान देने वाली महिलाएं, शिक्षाविद् व प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
ये शख्सियत बताएंगी अपनी संघर्ष यात्रा
मणिकर्णिका कोल
निवासी : धौथवा, ब्लॉक नौगढ़।
काम : समाजसेवा।
ममता रानी
निवासी : बाघीं, ब्लॉक नौगढ़।
काम : स्वयं सहायता समूह।
सरिता देवी
निवासी : बटौवा, ब्लॉक नौगढ़।
काम : साक्षरता मिशन अभियान।