फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति वाराणसीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: शोषित महिलाओं को संगीता कर रही जागरूक

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: शोषित महिलाओं को संगीता कर रही जागरूक

सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड के मधुवन गांव की साधना सिंह लंबे समय से महिला...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: शोषित महिलाओं को संगीता कर रही जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 02 Apr 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड के मधुवन गांव की साधना सिंह लंबे समय से महिला सशक्तीकरण व समाजसेवा से जुड़कर काम कर रही है। महिलाओं पर जुल्म को रोकने के लिए उनकी मदद करती हैं। उन्होंने कानूनी मदद दिलाने के साथ ही परिवार की काउंसिलिंग भी करती हैं।

घरेलू हिंसा रोकने, महिलाओं को उनका हक दिलवाने, उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए महिलाओं को घर-घर जाकर जागरूक करने का काम करती हैं। आज महिलाएं संघर्ष के बलबूते समाज को सुखद संदेश दे रही हैं। साधना सिंह को शुरुआत में विरोध भी काफी सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने महिला सशक्तीकरण के अभियान को जारी रखा। वर्तमान में परिवार के साथ ही समाज का भी भरपूर सहयोग मिलता है। उनकी मेहनत के बल पर कई महिलाएं समाज में अपना हक लेकर काम कर रही हैं। महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने का भी काम कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें