फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति वाराणसीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं बनारस की रेखा

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं बनारस की रेखा

गांव में पली-बढ़ीं रेखा यादव ने उच्च शिक्षा ली है। वह अपने इरादे की बदौलत आज 500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। चौबेपुर क्षेत्र के...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं बनारस की रेखा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 28 Dec 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता

गांव में पली-बढ़ीं रेखा यादव ने उच्च शिक्षा ली है। वह अपने इरादे की बदौलत आज 500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। चौबेपुर क्षेत्र के तरयां गांव की रहने वालीं रेखा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में पीड़ित, शोषित व निर्बल महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प था। शादी के बाद उन्होंने 2009 में पहले किशोरियों को संबल देने पर काम शुरू किया। गांव के पास सिलाई सेंटर खोलकर हाईस्कूल से बीए तक की बालिकाओं व युवतियों को नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई व बुनाई सिखाई। रेखा के कुशल व्यक्तित्व को देख महिलाओं ने अपनी घरेलू हिंसा व उत्पीड़न की पीड़ा साझा की। रेखा ने न केवल इन महिलाओं को उनके घर में होने वाली हिंसा से उबारा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से भी जोड़ा। रेखा बताती हैं कि कई ऐसी महिलाएं विवाह के बाद घर में हिंसा से पीड़ित थीं। आज उसी परिवार का आर्थिक आधार बनी हैं। उनकी प्रेरणा लेकर क्षेत्र की तीन युवतियां होटल मैनेजमेंट कर विभिन्न राष्ट्रीय कम्पनियों में कार्यरत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें