फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्ति वाराणसी हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चंदौली में मंजू दे रहीं महिला स्वावलंबन का मंत्र

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चंदौली में मंजू दे रहीं महिला स्वावलंबन का मंत्र

नियामताबाद ब्लॉक के सैदपुरा गांव की मंजू बौद्ध लगभग दस वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की मुहिम चला रहीं...


हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: चंदौली में मंजू दे रहीं महिला स्वावलंबन का मंत्र
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 06 Apr 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली। नियामताबाद ब्लॉक के सैदपुरा गांव की मंजू बौद्ध लगभग दस वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की मुहिम चला रहीं हैं। ग्रामीण महिलाओं व युवतियों को नि:शुल्क ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, बुनाई व हस्तशिल्प कला की ट्रेनिंग देकर परांगत बना रही हैं। अब तक 60 से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की ओर से अग्रसर हो चुकी हैं।

महिला समाज में बदलाव की अलख जगाने में जुटी मंजू बौद्ध अब नारी सशक्तीकरण की पहचान बन चुकी हैं। उनका मानना है कि जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं होंगी, तब तक बदलाव की उम्मीद अधूरी हैं। उन्होंने अपने घर पर ही महिलाओं के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया हैं। इसके अलावा महिलाओं को कानूनी अधिकार व सरकारी योजनाओं की जानकारी देती हैं। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सके। महिलाओं को प्रेरित करना और सामाजिक कुरुतियों को दूर करना मंजू बौद्ध की मुहिम में शामिल हैं। कई ग्रामीण महिलाएं उनकी प्रेरणा से जागरूक होने खुद की दशा व दिशा बदलने में सफल हो रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें