फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्तिहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः औरैया में श्रृजा ने डेढ़ सौ युवतियों के जीवन में भरा मेहंदी का रंग

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः औरैया में श्रृजा ने डेढ़ सौ युवतियों के जीवन में भरा मेहंदी का रंग

औरैया के अछल्दा स्थित औंतो गांव की श्रृजा जरूरतमंद युवतियों के लिए सहारा बन गई हैं। वह करीब डेढ़ सौ महिलाओं व युवतियों को निशुल्क मेहंदी लगाना सिखा चुकी हैं। कई महिलाएं व युवतियां इसे अपनी...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः औरैया में श्रृजा ने डेढ़ सौ युवतियों के जीवन में भरा मेहंदी का रंग
हिन्दुस्तान संवाद,औरैयाWed, 23 Dec 2020 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

औरैया के अछल्दा स्थित औंतो गांव की श्रृजा जरूरतमंद युवतियों के लिए सहारा बन गई हैं। वह करीब डेढ़ सौ महिलाओं व युवतियों को निशुल्क मेहंदी लगाना सिखा चुकी हैं। कई महिलाएं व युवतियां इसे अपनी आजीविका का साधन बना चुकी हैं।

श्रृजा इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। उनके मन में महिलाओं की मदद करने की चाहत शुरू से थी। बिटिया में यह संस्कार उसकी मां से परिलक्षित हुए। पढ़ने में मेधावी श्रृजा ने हाईस्कूल में कॉलेज टॉप किया था। इसके बाद से ही वह महिलाओं व जरूरतमंद युवतियों को मेहंदी रचाना सिखाने लगीं। हुनर सीखकर करीब तीन दर्जन महिलाएं व युवतियां अपने जीवन में रंग भर रही हैं।

सहालग के दिनों में व्यक्तिगत और ब्यूटी पार्लर के माध्यम से ठीकठाक कमाई कर रही हैं। ऑनकाल वह पार्लर में जाकर दुल्हनों को सजाती हैं। श्रृजा का कहना है कि गांव की महिलाएं कुछ करना तो चाहती हैं मगर उनके पास काम नहीं है। उनमें कुछ नया करने सीखने की ललक भी है। मेहंदी के प्रति शौक के चलते श्रृजा कक्षा आठ में ही इसमें पूरी तरह से पारंगत हो गई थीं। गांव की लड़कियां घर पर आकर मेहंदी लगवाती थीं। जब श्रृजा हाईस्कूल में पहुंची तो उन्होंने मेहंदी लगाने का हुनर बांटना शुरू किया। महिलाओं व युवतियों को प्रेरित भी किया कि वह इसे आजीविका का साधन भी बना सकती हैं। अब तक श्रृजा करीब डेढ़ सौ महिलाओं व युवतियों को मेहंदी लगाना सिखा चुकी हैं। इसमें शिवानी, रागिनी, प्रिया व प्रियम आजीविका चला रही हैं। इस समय भी गांव की मणि, इशु, पिंकी, रोशनी, दीपा को श्रृजा प्रशिक्षण दे रही हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें