फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्तिहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः चित्रकूट में बालिकाओं को खुद की सुरक्षा के टिप्स दे रहीं शहनाज बानो

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः चित्रकूट में बालिकाओं को खुद की सुरक्षा के टिप्स दे रहीं शहनाज बानो

आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित चित्रकूट जिले के कर्वी में रहने वाली शिक्षिका शहनाज बानो बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर दो साल से काम कर रही हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी प्रथम में सहायक...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः चित्रकूट में बालिकाओं को खुद की सुरक्षा के टिप्स दे रहीं शहनाज बानो
हिन्दुस्तान संवाद,चित्रकूटMon, 30 Nov 2020 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित चित्रकूट जिले के कर्वी में रहने वाली शिक्षिका शहनाज बानो बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर दो साल से काम कर रही हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौंरी प्रथम में सहायक अध्यापक शहनाज बानो ने प्रदेश सरकार के कवच कार्यक्रम के तहत एक हजार छात्राओं को खुद की सुरक्षा में पारंगत कर रही हैं। हर ब्लॉक के पांच-पांच कुल 30 स्कूलों में जाकर बच्चियों को सुरक्षा के टिप्स दिए। खतरे से बचाव कैसे करना है, दूसरों की नीयत को कैसे भांपे सब बताए।
छह से 14 साल तक की बच्चियों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनने का प्रशिक्षण देने वाली शहनाज बानो को जिला प्रशासन ने मिशन शक्ति के तहत सम्मानित भी किया। उनको 2016 में तत्कालीन डीएम मोनिका रानी ने आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया था।
गरीब छात्रा हेमा को दिया जीवन
प्राइमरी स्कूल रैपुरा की छात्रा हेमा गरीब घर की है। वह बीमार थी। परिजन तंगहाली से उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे। शहनाज बानो ने हेमा के इलाज को शिक्षकों और विभागीय लोगों से सहयोग मांगा। बात 2016 की है। शहनाज हेमा को लेकर रायपुर (छत्तीसगढ) गईं। वहां उसके दिल का ऑपरेशन कराया और उसकी जान बचा ली। हेमा के इलाज की जिम्मेदारी शहनाज अब भी निभा रही हैं।

सामाजिक कार्यों में निभा रही जिम्मेदारी
शहनाज बानो अन्य सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी करती हैं। स्वच्छता अभियान में रामघाट, परिक्रमा मार्ग, मंदाकिनी घाट की खुद सफाई की। उनकी प्रेरणा से सैकड़ों लोग अभियान से जुड़े। कोरोनकाल में शहनाज बानो ने लोगों को मास्क वितरित किए। कुछ गरीबों को अनाज भी उपलब्ध कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें