फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान मिशन शक्तिहिन्दुस्तान मिशन शक्तिः चित्रकूट में 250 महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं नंदिनी

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः चित्रकूट में 250 महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं नंदिनी

चित्रकूट के कर्वी ब्लॉक के भारतपुर की नंदिनी देवी गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की मुहिम में जुटी हैं। अब तक वह 250 महिलाओं को रोजगार से जोड़कर...

हिन्दुस्तान मिशन शक्तिः चित्रकूट में 250 महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं नंदिनी
हिन्दुस्तान संवाद,चित्रकूटTue, 29 Dec 2020 03:55 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट के कर्वी ब्लॉक के भारतपुर की नंदिनी देवी गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की मुहिम में जुटी हैं। अब तक वह 250 महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। बीएड तक पढ़ी-लिखीं नंदिनी ने पिता केदारनाथ के साथ मिलकर घर पर अंत्योदय के नाम से स्कूल भी तीन साल से चला रही है, जिसमें 47 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। सभी बच्चे गरीब हैं। इन्हें नि:शुल्क शिक्षा के साथ कॉपी, किताबें आदि सामग्री नंदिनी मुफ्त में उपलब्ध कराती हैं। छोटे बच्चों को पिता पढ़ाते हैं, जबकि बड़े बच्चों को नंदिनी। छोटे बच्चों के खेलने के लिए लूडो, सांप सीढ़ी जैसी सामग्री भी स्कूल में उपलब्ध है।

गांव में स्कूल तो कई संचालित हैं, पर नंदिनी ने बच्चों को अच्छे संस्कार के साथ ही बेहतर शिक्षा देने का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर समूह सखी के तौर पर काम कर रही हैं। वह गांव के अलावा पड़ोसी बराछ और भरथौल की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। अब तक वह 21 समूहों का गठन कर 250 गरीब महिलाओं को जोड़ चुकी हैं। इन सभी को वह रोजगार देने का काम कर रही है। सिलाई, कागज के लिफाफे बनाना आदि छोटे कारोबार के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। इसके पहले वह केन्द्र सरकार की ओर से संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ग्राही के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होनें गांवों में जाकर महिलाओं को शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें